Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

‘संन्यास’ भूल दोस्तों के साथ गोवा पहुंचीं ममता कुलकर्णी, वीडियो में एक्ट्रेस ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज

Mamta Kulakrni Video: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है. सोशल मीडिया पर हाल ही एक्ट्रेस ने अपमना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ गोवा पहुंची हैं.

mamta kulkarni

Mamta Kulakrni Video: 90 के दशक की मशहूर अदाकारा ममता कुलकर्णी साल 2025 के महाकुंभ से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. महाकुंभ में एक्ट्रेस गेरुआ चोला पहन संन्यासी जीवन अपनाने को लेकर चर्चा में रहीं. वो किन्नर अखाड़े के साथ जुड़ीं और महामंडलेश्वर पद पर आसीन हुईं और श्री यमाई ममता नंद गिरि हो गईं. इसपर कई विवाद भी हुआ था. वहीं इसी साल 27 जनवरी को ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा भी दे दिया. इस्तीफा देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने अपने जीवन के 25 साल आध्यात्म में बिताए और ये अभ्यास आगे भी जारी रहेगा. लेकिन अब एक्ट्रेस के रंद-ढंग बदलते नजर आ रहे हैं. हाल ही में ममता कुलकर्णी अपने दोस्तों के साथ गोवा पहुंचीं.

ममता कुलकर्णी का ग्लैमरस अंदाज

गोवा पहुंचते ही एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो काफी हसीन और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में ममता स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अवतार में दिखीं. उनके इस नए अंदाज को देखकर फैंस चौंक उठे हैं. ममता को फैंस ने सालों बाद इस अंदाज में देखा है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी सहेलियों के साथ गोवा ट्रिप पर हैं. ममता ने अपने मोबाइल से खुद अपनी वीडियो शूट करते दिख रही हैं. वीडियो में बाल सांवरते हुए उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वो गोवा पहुंची हैं.

ट्रोल हो रहीं ममता कुलकर्णी

सोशल मीडिया पर आते ही उनका ये वीडियो वायरल हो गया. यूजर्स उनसे कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आपने चंदन टीका हटाकर, भगवा अब साइड में रख दिया क्या?’ एक दूसरे ने लिखा, ‘ये तो नकली साध्वी निकलीं.’ वहीं तीसरे ने लिखा कि, ‘भगवा के साथ मजाक क्यों किया, इसका जवाब हिंदू समाज मांग रहा है’. इस तरह एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल किया जा रहा है.

First published on: Mar 19, 2026 07:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.