---विज्ञापन---

Malavika Mohanan ने शेयर की डरावनी ट्रेन घटना, मुंबई पुलिस ने मदद करने के लिए बढ़ाए हाथ

एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने मुंबई की लोकल ट्रेन के डरावने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे किसी अनजान शख्स ने उनके और उनकी महिला मित्रों के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की थी।

malavika mohanan
malavika mohanan-instagram

एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने कॉलेज के दिनों की एक मुंबई लोकल ट्रेन में घटी डरावनी घटना के बारे में शेयर किया है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। मालविका की आपबीती वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने भी तुरंत उनकी मदद करने का भरोसा दिलाते हुए महिलाओं से ऐसी घटनाओं को रिपोर्ट करने की अपील की है। यह मामला एक बार फिर इस सवाल को खड़ा करता है कि क्या महिलाएं सच में सुरक्षित हैं?

क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ? 

मालविका मोहनन ने अपने इंटरव्यू में बतया कि मुंबई लोकल ट्रेन में उनके साथ एक डरावनी घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई थी, जब वह अपनी दो महिला दोस्तों के साथ ट्रेवल कर रही थीं। ट्रेन जैसे ही एक स्टेशन पर रुकी, एक अजनबी खिड़की के पास आया और बेहूदी टिप्पणी करते हुए बोला, “एक चुम्मा देगी क्या?” मालविका ने उस दौरान के पल को याद करते हुए कहा, “हम सिर्फ तीन लड़कियां थीं और पूरी तरह अनसेफ महसूस कर रही थीं।” उन्होंने आगे कहा कि अक्सर लोग मुंबई को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर बताते हैं, लेकिन उनका ये एक्सपीरीयंस इस धारणा तो तोड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malavika Mohanan (@malavikamohanan_)

 

यह भी पढ़ें:  Ahmedabad Plane Crash: ‘हादसे की खबर सबसे पहले मुझे…’, Reem Shaikh ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

एक्ट्रेस के इंटरव्यू से वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर महिलाओं की सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने मालविका के कॉन्फिडेंस की तारीफ की है वहीं कुछ ने सवाल उठाया है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई जाती है।

मुंबई पुलिस हेल्प करने के लिए  बढ़ाए हाथ

इस मामले में मुंबई पुलिस ने भी संज्ञान लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर मालविका को संबोधित करते हुए एक लंबा नोट जारी किया। उन्होंने लिखा, “हम कल्पना कर सकते हैं कि ऐसे एक्सपीरियंस काफी चौंकाने वाले हो सकते हैं। कृपया 112 या 100 पर संपर्क करें, हम तुरंत मदद करेंगे। रिपोर्ट न करने से अपराधियों का हौसला और बढ़ जाता है।”

यह भी पढ़ें: CBFC ने क्यों रोकी Sitaare Zameen Par की रिलीज? सर्टिफिकेट न मिलने पर उठे सवाल

First published on: Jun 15, 2025 10:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.