Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Malaika Arora ने एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे पर किया ये काम, देख चौंके फैंस

Malaika Arora Wish Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उनको विश किया है। ब्रेकअप के बाद मलाइका ने इस साल अर्जुन के लिए खास स्टोरी पोस्ट की है।

---विज्ञापन---

Malaika Arora Arjun Kapoor (2)
मलाइका ने किया अर्जुन को विश (Image Credit: Instagram)

Malaika Arora Wish Arjun Kapoor Birthday: ‘इश्कजादे’ एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन की एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें खास पोस्ट शेयर कर विश किया है। ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को विश किया है और उनकी पोस्ट आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अर्जुन और मलाइका ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए थे और इसी वजह से पिछले साल एक्ट्रेस ने कोई अर्जुन के लिए कोई बर्थडे पोस्ट नहीं शेयर की थी, लेकिन इस साल अर्जुन कपूर की एक क्यूट वीडियो शेयर कर एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका ने उनको स्पेशल जन्मदिन की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 कंट्रोवर्सी के बीच गुरु रंधावा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

---विज्ञापन---

मलाइका ने अर्जुन को किया बर्थडे विश 

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक अनसीन वीडियो शेयर की है, जिसमें वो व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में उछल-कूद करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे @अर्जुन कपूर।’ मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी इंटरनेट पर वायरल हो गई है और दोनों के फैंस चौंक गए हैं।

---विज्ञापन---

ब्रेकअप बाद दोस्ती का रिश्ता कायम

गौरतलब है कि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा खुद से छोटे अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में आई थीं। अर्जुन और मलाइका लंबे समय तक साथ रहे थे और फैंस इन दोनों की शादी के ऐलान का इंतजार कर रहे थे। मगर अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान खुद को सिंगल बताकर अपने ब्रेकअप को ऑफिशियल कर दिया था।

---विज्ञापन---

हालांकि मलाइका ने अर्जुन को पिछले साल विश नहीं किया था, उसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरों को हवा मिल गई थी। मगर इस साल एक्ट्रेस ने विश करके ये साबित कर दिया है कि दोनों बेशक अलग हो गए हैं, लेकिन दोस्ती अभी भी उनके बीच बरकरार है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस चौंके भी हैं और खुश भी हो गए हैं कि इन दोनों ने ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता अभी कायम रखा है।

करीना कपूर ने भी की क्यूट विश 

मलाइका अरोड़ा की दोस्त करीना कपूर खान ने भी एक्टर अर्जुन कपूर को विश किया है। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के फेस पर केक लगा हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘डरते किसी से नहीं…’ Sardar Ji 3 विवाद के बीच बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 26, 2025 01:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola