---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga Teaser: Diljit Dosanjh लेकर आ रहे हैं एक अनोखी सपनों की दुनिया, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म मैं वापस आऊंगा का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ जैसे कलाकार दिखाई देंगे. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के टीजर पर और जानते हैं कि मूवी कब रिलीज होगी.

Main Vaapas Aaunga Teaser
Main Vaapas Aaunga Teaser

Main Vaapas Aaunga Teaser: Diljit Dosanjh लेकर आ रहे हैं एक अनोखी सपनों की दुनिया, जानें कब रिलीज होगी फिल्म दिलजीत दोसांझ हाल ही में वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे और अब वह इसके बाद इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखाई देंगे. शुक्रवार 13 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है. जिसमें एक अनोखी लव स्टोरी देखने को मिलेगी. फिल्म में दिलजीत के साथ शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे. तो चलिए जानते हैं.

भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी है ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म

फिल्म के टीजर की शुरुआत दिलजीत दोसांझ से होती है, जो एक बुजुर्ग के पास लेटे हुए हैं और बताते हैं कि कहानी रोमांटिक है, जो कि 78 सालों से उनके माइंड में चल रही है. ये किस्सा से सपनों का. इसके बाद शरवरी वाघ और वेदांग रैना की एंट्री होती है. दोनों के बीच के तमाम रोमांटिक पलों को दिखाया जाता है. कि कैसे वेदांग शरवरी को छुपकर देखते हैं. फिर दोनों एक दूसरे से मिलते हैं, अच्छे पल बिताते हैं और नई यादें बनाते हैं. फिल्म की कहानी पंजाब पृष्ठभूमि पर बनी है. इसमें भारत-पाकिस्तान के विभाजन के वक्त की रोमांटिक कहानी को दिखाया जाएगा. जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे दो प्यार करने वाले विभाजन के कारण एक दूजे से अलग हो जाते हैं.

---विज्ञापन---

लोगों को पसंद आया टीजर

इस टीजर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इम्तियाज़ अली की एक और भावपूर्ण फिल्म, इसके लिए धन्यवाद. दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे इस गाने का सबसे ज्यादा इंतजार है. क्या खूबसूरत गाना है दिलजीत की आवाज में. तीसरे यूजर ने कहा, “बहुत ही शानदार लग रहा है.इम्तियाज अली की रचनाओं में से एक और कहानी अब जरा सोचिए, ‘क्या कमाल है’ को अरिजीत सिंह की आवाज में सुनना कैसा होगा.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि मेकर्स ने आज इसका टीजर रिलीज करने के साथ-साथ एक पोस्टर भी निकाला है. इस पोस्टर में विभाजन की झलक देखने को मिल रही है. जहां एक ओर वेदांग हैं तो दूसरी ओर शरवरी वाघ और दोनों के बीच में दिलजीत दोसांझ है. फिल्म सिनेमाघरों में 12 जून 2026 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- कौन हैं दानिश अल्फाज जिनकी दुल्हनियां बनीं नतालिया? वीडियो में यूं पति पर प्यार लुटाती दिखीं एक्ट्रेस

First published on: Mar 13, 2026 02:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.