गोविंदा और सुनीता आहूजा बीते लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है और अक्सर ही वे मीडिया के आगे कुछ न कुछ बयान देते रहते हैं. इतना ही नहीं सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके कारण दोनों के डायवोर्स की खबरें तेज हो गई थीं. वहीं, इस पूरे विवाद पर कॉमेडियन और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने दूर रहने का फैसला किया है. हाल ही में कॉमेडियन से मामा-मामी के चल रहे विवाद को लेकर पूछा, जिस पर वो बुरी तरह से चिढ़ गए.

मामी-मामा के सवाल पर चिढ़े गोविंदा

दरअसल, कृष्णा अभिषेक को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर कीकू शारदा के साथ स्पॉट किया गया था. इस दौरान दोनों ही पैपराजी के आगे पोज करते हुए नजर आए. हालांकि तभी पैपराजी ने उनसे परिवार में चल रही अनबन के बारे में पूछा. जिसके बारे में कुछ भी कहने से कॉमेडियन ने मना कर दिया. कृष्णा ने पैपराजी से कहा, "मामा के बारे में कोई सवाल मत पूछना. मैंने देखा है कि लोग हमारे घर की बातों को लेकर बहुत फुटेज बना रहे हैं."

---विज्ञापन---

कृष्णा ने पब्लिकली बात करने से किया इनकार

इस बीच कृष्णा ने पब्लिकली इस बारे में बात करने से इनकार किया. उन्होंने किया, "घर की बात घर में रहनी चाहिए. मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाकी लोग इतनी बात कर रहे हैं, पता नहीं क्यों. वो मेरे मामा हैं, तो मैं अपनी तरफ से ये बात कभी नहीं करूंगा. मैं अपनी मामी से बहुत प्यार करता हूं, बिल्कुल मामा से भी. बस भगवान करे सब सुलझ जाए."

सुनीता ने गोविंदा और कोमल पर दिया था बयान

गोविंदा और सुनीता के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई जब गोविंदा को अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ देखा गया. जिसके बाद सुनीता ने गोविंदा को शुगर डैडी कहा था. इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी कहा था कि बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, उसे शर्म आनी चाहिए. हालांकि सुनीता की इन बातों पर गोविंदा ने भी रिएक्ट किया और उन्हें हद में रहने को कहा.

---विज्ञापन---

फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं थी सुनीता

इतना ही नहीं इस बीच सुनीता को मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया. जिसके बाद अफवाह उड़ी की सुनीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की. हालांकि बाद में पता चला कि वो तलाक की अर्जी वापस लेने गई थीं, जो उन्होंने 2024 में दाखिल की थी. वहीं, राखी सावंत के साथ सुनीता आहूजा की कॉल भी वायरल हुई. जिसमें राखी सुनीतो को तलाक की अर्जी वापस लेने को लेकर बधाई दे रही थीं और कह रही थी कि आप बस 200 करोड़ पर ध्यान दीजिए.

गोविंदा-सुनीता आहूजा की शादी

बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी मार्च 1987 में हुई थी. जिसके बाद साल 1988 में कपल ने बेटी टीना का स्वागत किया. इसके बाद 1997 में बेटे यशर्वधन का स्वागत किया. दोनों की शादी को 39 साल हो चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- गोविंदा करने वाले थे कोमल से शादी? लीक हुई सुनीता आहूजा और राखी सावंत की बातचीत, तलाक केस पर भी खुला राज