कृति सेनन इन दिनों राखी ऐड को लेकर विवादों से घिरी हुई हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. यहां तक कि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कृति सेनन पर कमेंट किया था. कंगना ने कृति के कपड़ों को लेकर तीखे सवाल किए थे. वहीं अब इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कंगना को मुंह तोड़ जवाब दिया है और ये भी कहा है कि औरतों को मत बताओं कि उन्हें क्या पहनना है.
कृति ने राखी विवाद पर दिया जवाब
दरअसल, कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर राखी ऐड विवाद को लेकर स्टोरी शेयर की है. उन्होंने पोस्ट कर स्टोरी में लिखा, "त्योहारों का असली मकसद सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाएं और उनका महत्व है. रक्षाबंधन सुरक्षा का एक बंधन है. मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं. हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा ठीक वैसे ही कर सकते हैं, जैसे कोई भाई करता. हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए दुआ करते हैं. और हमारे लिए, यह दुआ और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है. आखिरकार, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं.
कपड़ों को लेकर कृति ने कही ये बात
उन्होंने आगे लिखा, " और हां, हम कब महिलाओं को यह बताना बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? समय के साथ एथनिक फैशन में काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी एक महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ़ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है. संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में बसती हैं, उसके कपड़ों के गले की डिज़ाइन में नहीं."
कंगना ने किया था कृति के राखी ऐड पर कमेंट
बता दें कि ज्वेलरी ऐड में कृति सेनन ने ब्रालेट टॉप, श्रग और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी. इस दौरान वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. ऐड में वह भाई और कुत्ते को राखी बांधते हुए नजर आती हैं. हालांकि इसपर लोगों ने काफी आपत्ति जताई और कहा कि ये कपड़े राखी जैसे ऐड के लिए सही नहीं है. कंगना रनौत ने भी इस पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "एक महिला होने के लिए यह बहुत अच्छा समय है. हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल महिला है. कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, सलवार-कमीज़ तक - आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हा हा, यह ऐड जानबूझकर अजीब और डरावना लग रहा है!"
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon के राखी ऐड विवाद पर Kangana Ranaut ने साधा निशाना, कपड़ों पर पूछ डाले तीखे सवाल