KL Rahul Birthday: आज केएल राहुल अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। केएल राहलु का जन्म 18 अप्रैल 1992 को बेंगलुरु में हुआ था। अपनी शानदार बैटिंग के चलते उन्होंने लाखों दिलों में जगह बना ली है। इसी के चलते आज उनके बर्थडे पर फैमिली से लेकर फैंस तक उन्हें बर्थ डे पर बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में उनकी वाइफ और उनके फादर इन लॉ का नाम भी शामिल है।
वाइफ के साथ देर रात सेलिब्रेट किया बर्थडे (KL Rahul Birthday)
केएल राहुल के बर्थडे पर उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया है। यह बर्थडे राहुल के लिए बेहद ही खास है। दरअसल शादी के बाद ये केएल राहुल का पहला बर्थडे है। उन्होंने इसी साल 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी से शादी की थी। अब शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे है। इस मौके पर उनकी वाइफ ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आज देर रात क्रिकेटर ने वाइफ और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं।
सुनील शेट्टी ने भी दी बधाई
देर रात केएल राहुल ने होटल में अपनी वाइफ अथिया के साथ मिड नाइट बर्थडे केक कट किया। इस दौहान जहां बर्थडे बॉय कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं वहीं अथिया भी पति के साथ ट्विनिंग करते हुए स्ट्राइप्ड जंपसूट में नजर आईं। इस मौके पर केएल राहुल के ससुर और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपने दामाद को बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की अनदेखी फोटो शेयर करते हुए बेहद ही प्यारा सा कैप्शन लिखा है। सुनील ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा, “आप हमारे जीवन में धन्य हैं… जन्मदिन मुबारक हो बाबा।”
अहान शेट्टी ने किया पोस्ट
यही नहीं अथिया के भाई और एक्टर अहान शेट्टी ने भी केएल राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भाई। इसके साथ ही फैंस भी सोशल मीडिया पर क्रिकेटर को जमकर बधाई दे रहे हैं। उनके सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।