Kis Kisko Pyaar Karoon 2: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी सुपरहिट फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के सीक्वल के साथ बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। यह खबर उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब 'किस किसको प्यार करूं 2' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि किसते साथ वह रोमांस करते दिखेंगे।
ये एक्ट्रेस बनेंगी कपिल की एक्ट्रेस?
रिपोर्टेस की मानें तो फिल्म में निमृत कौर अहलूवालिया की एंट्री की चर्चा हो रही है। निमृत हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म से सुर्खियां बटोरी थीं। अब वह बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। हालांकि, अभी तक उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इंडस्ट्री में चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार वह अब कपिल की फिल्म का लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं।
फिल्म की शूटिंग हुई शुरू
फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के सीक्वल की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस बार भी फिल्म का डायरेक्शन अब्बास-मस्तान कर रहे हैं। इन्होंने ही पहली फिल्म को भी डायरेक्ट किया था। फिल्म को वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म में दिखेगा हंसी और कंफ्यूजन का तड़का
फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' की तरह ही इस बार भी कहानी में जबरदस्त हंसी-मजाक और कंफ्यूजन देखने को मिलने वाला है। पिछली बार कपिल शर्मा के रोल कुमार शिव राम किशन को तीन बीवियों और एक गर्लफ्रेंड के साथ फंसा हुआ दिखाया गया था। इस बार कहानी में क्या नया ट्विस्ट होगा इसका सबको इंतजार है। कपिल शर्मा के अलावा फिल्म में मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। मनजोत इससे पहले 'फुकरे' जैसी हिट फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हो चुके हैं।
यह भी पढे़ं: Bigg Boss OTT 4 Release: शो पर सामने आया ताजा अपडेट, होस्ट का नाम रिवील
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.