Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां को आखिरी विदाई देने पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, पार्थिव शरीर का वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के घर से बुरी खबर सामने आई है, एक्ट्रेस की मां किम ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। जैकलीन फर्नांडिस की मां कुछ दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थी, लेकिन आज उन्होंने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

Jacqueline Fernandez’s Mother death
Jacqueline Fernandez’s Mother death

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार के निधन के 2 दिन बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जैकलीन की मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है, वो पिछले काफी दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट थी। जैकलीन फर्नांडिस की मां के निधन की खबर से एक्ट्रेस के परिवार और फैंस को झटका लगा है। किम फर्नांडिस पिछले कुछ दिनों से ICU में एडमिट थीं और इलाज के दौरान ही उन्होंने आज 6 अप्रैल को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडीज की मां किम का निधन, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस की मां का पार्थिव शरीर

लीलावती हॉस्पिटल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस की मां के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एम्बुलेंस में जैकलीन की मां किम फर्नांडिस का पार्थिव शरीर ले जाते हुए देखा जा सकता है। कॉफिन में किम फर्नांडिस को रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार क्रिश्चियन धर्म के अनुसार किया जाएगा।

---विज्ञापन---

अंतिम संस्कार के लिए पहुंची एक्ट्रेस

जैकलीन फर्नांडिस की मां किम के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लाया जा रहा है और दूसरी तरफ एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस अंतिम संस्कार के लिए पहुंच गई हैं। सफेद सूट में फेस पर मास्क लगाकर एक्ट्रेस अंदर जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कार से उतरकर सीधे एक्ट्रेस लोगों के पास अंदर की तरफ चली जाती हैं।

---विज्ञापन---

24 मार्च को आया था स्ट्रोक

जैकलीन फर्नांडिस की मां किम को 24 मार्च को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनको आनन-फानन में लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लीलावती हॉस्पिटल में वो इतने दिनों से ICU में एडमिट थीं और उनका इलाज चल रहा था। मगर 6 अप्रैल 2025 को जैकलीन फर्नांडिस की मां किम ने आखिरी सांस ली।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: CID 2 को मिला नया ACP, पार्थ समथान ने बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन

First published on: Apr 06, 2025 01:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola