बॉलीवुड मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर और टीजर रिलीज हो चुका है। इसे देखकर यह साफ हो गया है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। देशभक्ति, एक्शन और भरपूर इमोशन इस फिल्म को खास बना रहा है। आइए जानते हैं ट्रेलर और टीजर के आधार पर 'केसरी चैप्टर 2' के हिट होने के 5 बड़े कारण क्या हैं?
1. रियल हीरो की रियल स्टोरी
'केसरी चैप्टर 2' एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय सेना के एक बहादुरी भरे मिशन के बारे में है। यह फिल्म दर्शकों को गर्व और प्रेरणा से भरपूर है। ट्रेलर में दिखाई गई घटनाएं दर्शकों के अंदर देशभक्ति की भावना को जगाती हैं जिससे पता चलता है कि रिलीज होने के बाद यह फिल्म हिट होने वाली है।
2. जबरदस्त एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स
टीजर और ट्रेलर में दिखाई गई युद्ध की झलकियां, धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और सिनेमैटोग्राफी काफी शानदार है। कैमरा वर्क और फिल्म में दिखाई गई लोकेशन्स, रियल युद्ध का अहसास दिलाती हैं। जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ने की उम्मीद है। इस वजह से इस फिल्म को हिट होने से कोई रोक नहीं सकता है।
फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर काफी प्रभावशाली और इंपैक्टफुल है। ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया म्यूजिक कहानी को और ज्यादा भावनात्मक और जोशीला है। युद्ध के सीन्स में बजने वाला म्यूजिक दिल को छू जाता है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.