Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। कार्तिक आर्यन ने खुद अपनी अगली फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का ऐलान किया था। बीते दिनों की मूवी के सेट से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रिवील हो गया था कि इस फिल्म में अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे दूसरी बार ऑन स्क्रीन रोमांस फरमाते दिखाई देने वाले हैं। कार्तिक और अनन्या की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है और इसके साथ ही करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है।
यह भी पढ़ें: पिता के निधन से पहुंचा सदमा, छोड़ा काम, बिना बताए किस सफर पर निकल गए थे ‘माधव मिश्रा’?
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का फर्स्ट लुक
फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। करण ने जो फोटो शेयर की है, उसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक दूसरे को किस कर रहे हैं और दोनों अपने लिप्स के आगे से एक पासपोर्ट लगाया हुआ है। ये दोनों एक खूबसूरत लोकेशन पर खड़े हैं और दोनों अपनी आंखे बंद कर रखी है और पोस्टर से साफ है कि ये एक रोमांटिक जॉनर मूवी होने वाली है।
कार्तिक-अनन्या की फिल्म कब होगी रिलीज?
कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपने हैंडसम हंक वाले लुक में वापस आ गए हैं और मूवी में उनके साथ उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे भी हॉट लुक में दिख रही हैं। करण जौहर ने पोस्टर के साथ कैप्शन में रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। करण ने कैप्शन में लिखा, 'साइन्ड, सील्ड और हमारी रे की रूमी डिलीवरिंग! कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - अगले वैलेंटाइन्स पर सिनेमाघरों में 13 फरवरी, 2026।' इसका मतलब साफ है कि ये फिल्म अगले साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी।
किस फिल्म में पहली बार दिखे साथ
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इस फिल्म से पहले 'पति-पत्नी और वो' में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में थीं। उस फिल्म में कार्तिक आर्यन अपनी वाइफ भूमि से छुपाकर अनन्या पांडे को डेट करते हैं। कार्तिक और अनन्या पांडे की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था। हालांकि इसके अलावा इन दोनों के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए थे, लेकिन कभी इन दोनों ऑफिशियली अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था और फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। मगर अब दर्शक एक बार फिर इस एक्स कपल को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: Rana Naidu Season 2 का ट्रेलर कब होगा रिलीज? Netflix ने बताई डेट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.