Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या Karan Johar फिल्मों से भाग रहे दूर? डायरेक्टर ने खुलासा कर खुद से किया खास वादा

Karan Johar: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया है। डायरेक्टर साल 2026 में धमाकेदार कमबैक करने वाले हैं। उन्होंने इसे लेकर खुद से वादा किया है।

---विज्ञापन---

Karan Johar
करण जौहर का पोस्ट हुआ वायरल। (Photo Credit- Instagram)

Karan Johar: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 3 बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। 53 साल के करण जौहर व्हाइट आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। समुद्र में करण जौहर ने न सिर्फ हीरो बनकर पोज दिए हैं, बल्कि एक बड़ा फैसला भी कर लिया है। करण जौहर ने अब खुद से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने हिंट दिया है कि वो पहले अपने काम से दूरी बना रहे थे। अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा है? चलिए जानते हैं।

करण जौहर ने क्या किया खुद से वादा?

करण जौहर ने अब अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सूरज… समुद्र… क्लैरिटी… पिछला साल अपने आपका रिवैल्युएशन करने, खुलासे करने और रेजुलेशन का साल रहा है। ये मेरी जिंदगी के 2.0 वर्जन की शुरुआत की तरह लगा, जहां आप उसकी वैल्यू करते हैं, जो सच में आपके पास है और फील करते हैं और आप धीरे-धीरे इमोशनल चीजों में घुल जाते हैं। 2026 वो साल होगा जब मैं सेट पर वापस आऊंगा। एक वादा जो मैंने खुद से किया है, क्योंकि ये सिर्फ मेरी हैप्पी स्पेस नहीं है, बल्कि मेरी जिंदगी की इकलौती कॉलिंग है।’

---विज्ञापन---

अब अपने काम से नहीं भागेंगे करण जौहर

करण जौहर ने आगे कहा कि अच्छी ओल्ड फैशन हिंदी सिनेमा की सभी शर्तों के साथ कहानियां बताना उनका अगला मकसद होगा। ये उनके DNA में है, तो वो अब इससे और नहीं भागेंगे। साथ ही उन लोगों को खुश करने की कोशिश नहीं करेंगे, जिन्हें वो जानते तक नहीं हैं। करण जौहर का कहना है कि उनके ये ख्याल मिलावट लग सकते हैं, लेकिन ये बेहद क्लैरिटी के साथ आए हैं। करण जौहर ने इसके बाद अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट कर इस बारे में और भी काफी कुछ कहा है।

यह भी पढ़ें: KBC 17 के पहले करोड़पति बने कौन हैं आदित्य कुमार? जिनसे पूछा जाएगा 7 करोड़ का सवाल

---विज्ञापन---

2026 में होगा मनपसंद फिल्में डायरेक्ट करेंगे करण

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अपने विचारों को मिलाना, जो फिल्म आप डायरेक्ट करना चाहते हैं, उसे बनाना, काम पर एक अच्छा दिन होता है। आप समुद्र में हैं (लेकिन विचार साफ हैं और तैर नहीं रहे)।’ अब ऐसा लग रहा है कि बढ़ती ट्रोलिंग के बाद करण जौहर ने खुद को काम से दूर कर लिया था। हालांकि, अब वो साल 2026 में कमबैक करने का वादा कर चुके हैं। वो फिर से ओल्ड फैशन हिंदी सिनेमा स्टोरीज को पर्दे पर उतारेंगे।

First published on: Aug 18, 2025 02:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola