करण चौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण का नौवा सीजन आने वाला है. शो रिलीज से पहले ही चर्चा में बना हुआ है. इस बीच इस शो की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है. जिसमें तमाम यंग एक्टर और एक्ट्रेस नजर आएंगे. इसके अलावा कुछ एक सेलिब्रिटी कपल भी शामिल होने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन कलाकार शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

शो की गेस्ट लिस्ट आई सामने

दरअसल, एक रेडिट यूजर ने शो की गेस्ट लिस्ट को ऑनलाइन शेयर किया है. इस पोस्ट के मुताबिक तमाम जाने माने नाम शो में शिरकत करने वाले हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस गेस्ट लिस्ट को लेकर करण जौहर की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

---विज्ञापन---

शो में पहुंचेंगे ये कलाकार

वहीं, इस बार शो के लिए सबसे ज्यादा चर्चा अहान पांडे और अनीत पड्डा को लेकर हो रही है. कहा जा रहा है कि सैयारा की सफलता के बाद दोनों ही कॉफी विद करण में पहली बार एक साथ दिखाई देने वाले हैं. इसके अलावा लिस्ट में न्यूली वेड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम भी शामिल है. इन दोनों स्टार्स ने इसी साल शादी की है और फैंस लंबे वक्त से उन्हें एक इंटरव्यू में साथ देखना चाहते हैं, ताकि उनकी लव स्टोरी और अन्य चीजों के बारे में जान सकें. इसके अलावा शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के शामिल होने की भी चर्चा हो रही है. दोनों ने 2023 में शादी की थी. गेस्ट लिस्ट में कृति सेनन, वरुण धवन, अनन्या पांडे और शनाया कपूर का नाम भी शामिल है. खबरों के मुताबिक दिलजीत दोसांझ, विक्की कौशल भी पहुंच सकते हैं.

वहीं, गेस्ट लिस्ट में दिल चाहता है फिल्म की स्टार कास्ट यानी कि आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और फरहान अख्तर का नाम भी सामने आया है. खबरों के मुताबिक करीना कपूर, काजोल और जया बच्चन भी शामिल हो सकती हैं. इस लिस्ट में अक्षय कुमार और अजय देवगन भी शामिल हैं. कॉमेडियन समय रैना और फिल्ममेकर फराह खान भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं.

---विज्ञापन---

जानें कब से देख सकेंगे शो?

बता दें कि करण जौहर ने खुद कंफर्म किया था कि वो कॉफी विद करण 2026 में अपने नौवें सीजन के साथ वापसी करेंगे. उन्होंने बताया था कि शो दिवाली के आसपास आएगा. हालांकि अभी तक इसके प्रीमियर की सही तारीफ और ऑफिशियल गेस्ट लिस्ट की घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle OTT Release: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें कब और कहां होगी रिलीज

---विज्ञापन---