छोटी उम्र में ही सारा अर्जुन ने अपने अभिनय का जादू दिखा दिया. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में उनकी अदाकारी और स्क्रीन पर मौजूदगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म रिलीज होते ही सारा की तारीफों की बौछार हो गई और अब बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उनके अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी हैं.
कंगना हुई सारा की फैन
हाल ही में सारा ने ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि मनाई.एक वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को कहा, “नमस्कार और आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मेरा समय बहुत अच्छा रहा मैं सच में यह नहीं बता सकती कि यहां आकर मैं कितनी खुश और आभारी महसूस कर रही हूं. अब तक हमने बहुत शानदार प्रदर्शन देखे हैं. मैं इंतजार नहीं कर सकती कि सारे नृत्य शुरू हो जाएं.” सारा का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “बहुत ही शानदार, अच्छा करो बच्ची, मैं तुम्हारा समर्थन कर रही हूं.”
कंगना ने की आदित्य धर की तारीफ
कंगना ने इससे पहले भी धुरंधर की तारीफ की थी और कहा, “मैंने धुरंधर देखी और बहुत मजा आया. फिल्म की कला और हुनर ने मुझे बहुत प्रभावित किया. लेकिन निर्देशक के इरादे की भी तारीफ करनी होगी. आदित्य धर, हमारी सीमा पर हमारी सेना, सरकार में हमारे PM मोदी और सिनेमा में आप, पाकिस्तान के आतंकवादियों को मात दीजिए, बहुत मजा आया. सभी का काम शानदार है, लेकिन इस फिल्म का असली ‘धुरंधर’ निर्देशक खुद हैं. यामी गौतम को भी बधाई.
कौन है सारा अर्जुन
सारा अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं और उन्होंने मात्र डेढ़ साल की उम्र में अपना पहला कमर्शियल शूट किया. उन्हें शैम्पू विज्ञापन से पहचान मिली. उन्होंने हिंदी फिल्म 404 से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की और इसके बाद देवा थिरुमगल, एक थी डायन, जय हो और सैवम जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया. वो अब जल्द ही धुरंधर: द रिवेंज में नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें- 3 बजे का अल्टीमेटम! राजपाल यादव की रिहाई के बीच फंसा 1.5 करोड़ का पेच, क्या आज बाहर आ पाएंगे अभिनेता?