Kamal Kishore Mishra Arrest: फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) के खिलाफ अपनी पत्नी यास्मीन को कार से टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने फिल्म निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की और अब इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जानकारी मिल रही है कि कमल किशोर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, फिल्म निर्माता पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे।
https://twitter.com/ANI/status/1585576485481377793?s=20&t=4_bn18jVxDJNsly3e_nO6w
पुलिस के हाथ लगी कामयाबी
कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) की पत्नी यास्मीन ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। यास्मीन ने कहा था कि, ‘कमल किशोर नेमिश्रा उन्हें जान से मारने की कोशिश की।’ इसी के साथ शिकायत में कहा था कि, ‘कमल किशोर मिश्रा ने 19 अक्टूबर को कथित तौर पर उन्हें कार से टक्कर मार दी थी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।’ जिसके बाद उन्होंने थाने में जाकर पुलिस ने मदद की गुहार लगाई। इसी के साथ उन्होंने कई राज खोले।
https://twitter.com/ANI/status/1585294131970334720?s=20&t=YQ6gtREIZmdLyeGpuoB1lA
इस वजह से मारी गाड़ी से टक्कर
कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) की पत्नी यास्मीन ने ये भी बताया कि, ‘घटना वाले दिन वो अपने पति की तलाश में गई और उन्हें पार्किंग एरिया में अपनी कार में एक दूसरी महिला के साथ देखा, फिर जैसे ही वो पास गई तो उन्होंने भागने की कोशिश की और गाड़ी से टक्कर मारते हुए फरार हो गया जिससे उन्हें कई गहरी चोटें भी आई जिसकी तस्वीरें सीटीटीवी कैमरे पर कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस ने कमल किशोर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
https://twitter.com/ANI/status/1585822766665969665?s=20&t=YQ6gtREIZmdLyeGpuoB1lA
जानें कब बनें फिल्म निर्माता
कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) की बात करें तो वो वन इंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। हाल ही में उन्होंने देहाती डिस्को फिल्म प्रोड्यूस की थी। इसके साथ-साथ वो ‘शर्मा जी की लग गई’, ‘फ्लैट नंबर 420’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। कमल किशोर मिश्रा साल 2019 में निर्माता बने थे। वहीं अभी तक मामले में फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन देखना है कि इस मामले में क्या-क्या राज खुलते है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें