Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kajol ने ‘मां’ के लिए अजय देवगन से ली फीस? इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Kajol Maa Movie Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी फिल्म 'मां' को लेकर सुर्खियों में बनी है, जो 27 जून को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में काजोल ने E24 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फीस और फिल्म में कास्टिंग को लेकर खुलकर बात की।

---विज्ञापन---

Kajol
काजोल (Image Credit: YOUTUBE)

Kajol Maa Movie Fees:90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘मां’ 27 जून को रिलीज होने जा रही है। ये एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसके निर्माता अजय देवगन खुद हैं। काजोल लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं और काजोल का रोल फिल्म अंबिका है, जो एक मां है और वो मूवी में अपने बेटी को बुरी शक्तियों से बचाती दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में काजोल ने E24 को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने पहलुओं के बारे में खुलकर बात की हैं।

यह भी पढ़ें: डिवोर्स रूमर्स के बीच Aishwarya Sharma ने जारी किया बयान, बोलीं- ‘शोर नहीं गरिमा को चुना…’

---विज्ञापन---

मां के लिए काजोल को मिली फीस?

काजोल की फिल्म ‘मां’ उनके पति अजय देवगन के प्रोड्क्शन हाउस के तले बनाई गई है, ऐसे में काजोल से सवाल पूछा गया कि क्या होम प्रोडक्शन फिल्म के लिए उनको फीस मिली है। इस सवाल पर एक्ट्रेस काजोल ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘हां, चैरिटी नहीं हूं मैं।’ काजोल की फीस अभी तक रिवील तो नहीं हुई है, लेकिन काजोल ने साफ कर दिया है कि उन्होंने फ्री में फिल्म नहीं की है, उन्होंने मां के लिए फीस ली है।

---विज्ञापन---

अजय देवगन के बांधे तारीफों के पुल 

काजोल ने इस दौरान उन्होंने अपने पति अजय देवगन की जमकर तारीफ की। काजोल ने कहा कि अजय देवगन उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने हर जॉनर में हिट फिल्में दी है और सभी जॉनर में वो हिट रहे हैं। चाहे फिर वो कॉमेडी हो या फिर एक्शन हो। सिंघम से लेकर गोलमाल जैसी अजय की फिल्में लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। काजोल ने बताया कि अजय से मिलने के एक साल बाद उनको लगा था कि दोनों एक-दूसरे को लेकर अट्रैक्ट हुए थे।

वर्कआउट फ्रीक हैं काजोल

इस दौरान काजोल से उनकी ब्यूटी सीक्रेट के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वो योगा नहीं करती हैं, लेकिन वो वर्कआउट फ्रींक हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने आगे कहा,’आप जितना जिंदादिल रहोगे, तो आप उतने जवान रहोगे। नीसा के होने के बाद काजोल अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस हुई हैं और 20-25 साल से वो लगातार वर्कआउट कर रही हैं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे पर किया ये काम, देख चौंके फैंस

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2025 04:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola