बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग माइथोलॉजिकल हॉरर मूवी 'मां' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 27 जून को बिग स्क्रीन पर 'मां' रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने ही बनाया है। 3 साल बाद काजोल बड़े पर्दे पर आने वाली हैं और उनकी फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। काजोल को कई मौकों पर पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है और ऐसे में हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पैपराजी कल्चर को लेकर खुलकर बात की और उसे अपमानजनक भी बताया है। आइए बताते हैं कि पैपराजी को लेकर काजोल ने क्या कहा है।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर ने ली फेमस MTV वीजे की जान, बहन ने की निधन की पुष्टि
पैपराजी कल्चर पर बोलीं काजोल
जया बच्चन की तरह काजोल भी पैपराजी पर गुस्सा करती दिखाई देती हैं और ऐसे में हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में पैपराजी को लेकर बात की। काजोल ने कहा, मैं पैपराजी कल्चर को लेकर थोड़ी सावधान रहती हूं। मेरा मानना है कि उनको कुछ ऐसी खास जगहें हैं,जहां पर नहीं होना चाहिए। मुझे वो बहुत अजीब लगता है, जब वो अंतिम संस्कार में एक्टर्स के पीछे भागते हैं उनसे फोटोज क्लिक करवाने के लिए बोलते हैं। ये बहुत ही बेहुदा और अपमानजनक लगता है।
पैपराजी की ये हरकतें करती हैं परेशान
काजोल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पैपराजी की वजह से वो लंच तक के लिए नहीं जा सकते हैं, क्योंकि वो लोग कई किलोमीटर तक आपका पीछा करते हैं, वो भी ये देखने के लिए मैं कहां पर जा रही हूं। अगर मैं कोई आम इंसान होती, तो क्या आप ऐसा करते ? फिर क्या मैं आपकी पुलिस में शिकायत नहीं करती कि ये शख्स मेरा पूछा कर रहा है। अब मैं पुलिस को क्या कहूं?
'मां' में किस रोल दिखेंगी काजोल
काजोल स्टारर 'मां' में उनके अलावा रोनित रॉय और इंद्रनील सेन गुप्ता भी अहम रोल में दिखने वाले हैं और मूवी का शानदार ट्रेलर पहले ही आ चुका है। 'मां' में काजोल अपनी बेटी को बचाने के लिए राक्षस से भिड़ती दिखने वाली हैं और उनका किरदार एक प्रोटेक्टिव मां को होने वाला है। रियल लाइफ में भी काजोल 2 बच्चों की मां हैं और अब फिल्म में वो मां के रोल में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala के बर्थ एनिवर्सरी पर छोटे भाई ने काटा केक, मां हुईं इमोशनल, वीडियो वायरल
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.