बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर ही चर्चा में भी बनी रहती हैं. जाह्नवी अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी खबरों में छाई रहती हैं. हालांकि हाल ही में जाह्नवी ने सेलेब्स ट्रोलिंग और अपने भाई अर्जुन कपूर के खिलाफ फैलाई जा रही है नेगेटिविटी पर बात की है. उन्होंने अर्जुन कपूर का सपोर्ट किया है और हैरेसमेंट, ट्रोलिंग जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की है.
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर जाह्नवी ने कही ये बात
दरअसल, ग्राजिया के साथ इंटरव्यू में जाह्नवी ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ” सोशल मीडिया कल्चर को लेकर मैंने जो समझा है वो ये है कि हर कोई व्यूज, वायरल और प्रॉमिनेंस चाहता है. तो अगर वो आपके बारे में कंटेंट बनाते हैं तो आप सिर्फ बलि का बकरा हैं. वो आपके नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट और उस चीज के लिए कर रहे हैं जिससे उन्हें एंगेजमेंट मिलें.
बुलिंग पर बोलीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी ने आगे कहा, ” जब गलत समझा जाता है और ये बुलिंग या हैरेसमेंट में बदल जाता है तो दुख होता है. जैसा कि मैंने देखा है कि मेरे भाई के साथ होता है और इस तरह के बर्ताव के लिए कोई बहाना नहीं है. नेगेटिविटी सिर्फ नेगेटिविटी को बढ़ाती है और आपको खुद को इससे दूर रखना होता है.
अर्जुन कपूर हो गए थे ट्रोलिंग से परेशान
आपको बता दें कि पिछले काफी वक्त से अर्जुन कपूर को लोग लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. वह लगातार हो रही ट्रोलिंग से काफी परेशान हो गए और बीते महीने उन्होंने अपनी मां मोना सूरी के बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट लिखा था, जो कि काफी इमोशनल कर देने वाला था. इस पोस्ट में अर्जुन ने बताया कि लाइफ बीते कुछ वक्त से उनके साथ बहुत गलत कर रही है, लेकिन वो ठीक हैं. उनके इस पोस्ट से फैंस काफी हैरान थे. यहां तक कि लोग इस पोस्ट को सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी पोस्ट से जोड़ने लगे, जो उन्होंने आत्महत्या से पहले किया था. हालांकि फैंस ने अर्जुन का सपोर्ट किया और धीरे-धीरे निगेटिव कमेंट्स बंद हो गए.
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी
काम को लेकर बात करें तो जाह्नवी आखिरी बार सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आईं थी और अब वह फिल्म पेड्डी में राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं.
यह भी पढ़ें- US-Iran War के बीच कुवैत में फंसा इस एक्ट्रेस का बेटा, रो-रोकर PM Modi से लगा रही गुहार