Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Indian Police Force: सिद्धार्थ मल्होत्रा का साथ देंगी ये एक्ट्रेस, रोहित शेट्टी के कॉप ड्रामा में हुईं शामिल

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बीते दिनों अपनी नई वेब सीरीज का एलान किया था। आपको बता दें कि इंडियन कॉप्स पर मूवीज बनाने वाले रोहित शेट्टी ने एक बार फिर यूनिफार्म बेस्ड सीरीज बनाने का फैसला किया है। अब रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट से जुड़ी एक […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बीते दिनों अपनी नई वेब सीरीज का एलान किया था। आपको बता दें कि इंडियन कॉप्स पर मूवीज बनाने वाले रोहित शेट्टी ने एक बार फिर यूनिफार्म बेस्ड सीरीज बनाने का फैसला किया है। अब रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपनी कॉप ड्रामा सीरीज का एलान किया था। रोहित अमेजन प्राइम के साथ भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) बना रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अब इस सीरीज के साथ शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम भी जुड़ गया है, वह भी सीरीज में पुलिस वाली का किरदार निभाने वाली हैं।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आगामी सीरीज की एक झलक दिखाई है। इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी लुक शेयर किया था। अब अपने लेटेस्ट पोस्ट में रोहित ने शिल्पा शेट्टी का लुक शेयर किया है। जैसा की फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस का दमदार लुक नजर आ रहा है। शिल्पा शेट्टी की एंट्री से फैंस काफी खुश हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिनों जब एक रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी और रोहित शेट्टी एक साथ नजर आए थे तो उस वक्त एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के सामने उनकी फिल्म में काम करनी इच्छा जताई थी। लगता है रहती शेट्टी ने आखिरकार शिल्पा शेट्टी की बात मान ली और उनके साथ इस प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

First published on: Apr 23, 2022 01:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.