---विज्ञापन---

In Pics: ब्लेजर संग ब्रा पहन करण जौहर की पार्टी में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, लोगों के उड़े होश

Malaika Arora। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनकी एक हॉट अदाएं देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। फिर चाहे रेड कार्पेट लुक हो या फिर जिम लुक ही क्यूं न हो। मलाइका हर अंदाज में सुपरहॉट लगती हैं। मलाइका अरोड़ा के ड्रेसिंग सेंस की जितनी तारीफ करें […]

Malaika Arora। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनकी एक हॉट अदाएं देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। फिर चाहे रेड कार्पेट लुक हो या फिर जिम लुक ही क्यूं न हो। मलाइका हर अंदाज में सुपरहॉट लगती हैं।

मलाइका अरोड़ा के ड्रेसिंग सेंस की जितनी तारीफ करें वो कम ही है। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने बेस्ट फ्रेंड करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान जिसमे भी मलाइको को देखा वो देखता ही रह गया।

 

और पढ़िएसुमोना चक्रवर्ती ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

 

इस दौरान मलाइका अरोड़ा का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ब्राइट ग्रीन रंग के शॉर्ट्स और कोट पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने इसके अंदर ब्राइट पिंक कलर की ब्रा पहनी हुई थी, जिसे वो फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।

इस आउटफिट के साथ डार्क पिंक कलर की हाई हिल्स कैरी की थी। मलाइका ने अपने लुक को हैवी सिल्वर नेकपीस और सिल्वर शिमरी नेकपीस कैरी करके खास बनाया। हर बार की तरह इस बार भी मलाइका अरोड़ा के जलवे कमाल दिखे और उनका ये अंदाज भी फैंस का दिल ले उड़ा।

48 साल की उम्र में भी मलाइका (Malaika Arora) 30 साल की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।

 

और पढ़िएTrailer Launch: जरीन खान की पंजाबी फिल्म का ट्रेलर आउट, इन दिन होगी सिनेमाघरों पर रिलीज

बॉलीवुड में फिट एक्ट्रेस की बात हो तो उसमें मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे पहले होगा। वह फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहती हैं। योगा, कभी वर्कआउट कभी जिम में अक्सर वह स्पॉट होती हैं। वह अपने फैंस को भी फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं।

पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल वह इसके बारे में बात करने से हिचकती नहीं हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप सबसे खास है। दोनों कभी भी इसे छिपाती नजर नहीं आते।

 

और पढ़िएस्वयंवर से पहले बैचलर्स पार्टी करेंगे मीका सिंह, शामिल होंगे ये सितारे

 

दोनों खुलकर अपनी लवस्टोरी पर बात कर चुके हैं। खबर है कि इस साल का आखिर में ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बारे में अर्जुन-मलाइका की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा की क्या दोनों शादी करते है या नहीं।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 26, 2022 10:45 AM