Holi 2025 Outfit Ideas: मार्च की शुरुआत से ही लोग होली की तैयारियां करने लगे हैं। रंगों का त्योहार इस बार 14 मार्च को मनाया जा रहा है। अगर आप भी होली पार्टी के लिए स्टाइलिश लुक की तलाश में हैं तो हम आपके लिए बॉलीवुड की हसीनाओं के स्टाइलिश लुक्स लेकर आए हैं। इन लुक्स को रिक्रिएट कर आप भी क्लासी लग सकती हैं। आइए आपको भी इन लुक्स की एक झलक दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें: Holi 2025: इन 5 भोजपुरी गानों के बिना अधूरा रहेगा होली सेलिब्रेशन, प्लेलिस्ट में करें ऐड
जान्हवी कपूर
जान्हवी के इस लुक में फुल होली वाइब्स आएंगी। वहीं व्हाइट कुर्ते के साथ रेड दुप्पटा काफी क्लासी लगेगा। इस लुक को आप झुमकों के साथ कैरी कर सकते हैं। वहीं हेयर स्टाइल की बात करें तो ओपन हेयर के साथ आपका ये होली लुक कंप्लीट हो जाएगा।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे का ये होली लुक भी काफी क्लासी है। कलरफुल प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट शॉर्ट में आप भी स्टाइलिश लगेंगी। सनग्लासेस के साथ आप ये लुक कैरी कर सकती हैं। वहीं एक्ट्रेस का ये लुक आपको होली पर फुल क्लासी और स्टाइलिश वाइब्स देगा।
सारा अली खान
सारा अली खान का ये व्हाइट गरारा लुक भी होली पार्टी के लिए बेस्ट चॉइस है। इसे पर आप कलरफुल दुप्पटा कैरी कर सकती हैं। वहीं हाथ में कलरफुल बैंगल्स के साथ आप बेहद स्टाइलिश लगेंगी। इस लुक को रिक्रिएट करने के बाद होली पार्टी में किसी की नजर आपसे हट ही नहीं पाएगी।
दीपिका पादुकोण
दीपिका का होली लुक भी आपकी पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस है। रेड शर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट्स में आप भी दीपिका की तरह ही स्टाइलिश लगेंगी। वहीं ब्लैक सनग्लासेस के साथ आपका ये लुक कंप्लीट हो जाएगा।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.