Holi 2025: देशभर में आज रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के आइडल कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बेटी श्वेता बच्चन ने होलिका दहन की इनसाइड फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। अब फैंस भी इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: JioHotstar पर देखें Aamir Khan की ये 5 कल्ट क्लासिक मूवीज, Holi का मजा होगा दोगुना
श्वेता बच्चन ने शेयर की फोटो
बिग बी की लाडली श्वेता बच्चन ने होलिका दहन की कुछ फोटोज शेयर की। इनमें एक फोटो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फोटो में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में खड़े हैं और दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। वहीं बिग भी ने पत्नी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और उन्हें प्यार से निहार रहे हैं।
रोमांटिक पोज देते नजर आए बिग बी
दोनों की ये रोमांटिक फोटो फैंस को खूब पसंद भी आ रही है। जहां कुछ फैंस उनकी तस्वीर पर दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट कर रहे हैं तो कुछ ने लिखा कि ये फोटो वाकई काफी प्यारी है। बॉलीवुड की स्टार वाइफ महीप कपूर और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नंदा ने भी फोटोज पर कमेंट किया है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.