---विज्ञापन---

प्यार, बेवकूफी है या लव जिहाद? मोनालिसा की शादी का हर्षा रिछारिया ने बताया बड़ा सच, वीडियो में क्या-क्या बताया; जानें

वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुईं मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी की, जिसके बाद से लगातार उनकी इस मैरिज को लेकर सवाल उठ रहे हैं, हाल ही में सनातनी साध्वी हर्षा रिछारिया ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है, एक नजर इस वीडियो पर...

महाकुंभ 2025 से अचानक सुर्खियों में आईं मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. रुद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुईं मोनालिसा ने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. इस इंटरफेथ मैरिज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कोई इसे सच्चा प्यार बता रहा है, तो कोई इसे लव जिहाद का मामला कह रहा है. इसी बीच साध्वी हर्षा रिछारिया ने भी इस पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है, और कई सवाल खड़े किए हैं.

हर्षा रिछारिया ने मोनालिसा की शादी पर उठाए सवाल

हर्षा रिछारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मोनालिसा और फरमान खान के रिश्ते को लेकर गंभीर बातें कही हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सवाल किया, कि आखिर ये रिश्ता प्यार है, बेवकूफी है, या फिर लव जिहाद? उनका कहना है, कि इस पूरे मामले में कुछ ऐसी बातें हैं, जो उन्हें समझ नहीं आ रही हैं, और जिनकी जांच होनी चाहिए.

---विज्ञापन---

मोनालिसा पर हर्षा ने कही लये बात

साध्वी हर्षा का कहना है, कि कुछ समय पहले तक मोनालिसा बेहद साधारण और संकोची लड़की लगती थीं. वो मीडिया के सामने ठीक से बोल भी नहीं पाती थीं, और अकसर अपने मैनेजर के साथ ही नजर आती थीं, लेकिन अब अचानक वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं, और खुलकर अपनी बात रख रही हैं. हर्षा ने सवाल उठाया, कि आखिर इतनी जल्दी उनके व्यवहार में इतना बड़ा बदलाव कैसे आ गया.

हर्षा रिछारिया ने उठाए सवाल

हर्षा रिछारिया को शक है, कि कहीं मोनालिसा का ब्रेनवॉश तो नहीं किया गया. उनके मुताबिक, जो लड़की पहले अपने मैनेजर के बिना कुछ नहीं बोल पाती थी, वो अब अचानक इतने कॉन्फिडेंस के साथ मीडिया के सामने कैसे आ रही है. साध्वी का मानना है, कि इस रिश्ते के पीछे कुछ और भी कहानी हो सकती है, जो अभी सामने नहीं आई है.

आधार कार्ड में छेड़छाड़ की कही बात

इतना ही नहीं, हर्षा ने ये भी दावा किया, कि मोनालिसा के दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई है. उनका कहना है, कि आधार कार्ड में बदलाव कर उन्हें बालिग दिखाया गया है, जबकि असल में वो अभी नाबालिग हो सकती हैं. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है, ताकि सच सामने आ सके.

‘कहानी सामान्य नहीं लग रही’

साध्वी ने ये भी कहा, कि पहले मोनालिसा घर से अकेले बाहर तक नहीं निकल पाती थीं. ऐसे में ये सवाल उठता है, कि वो अपने पिता को झूठ बोलकर केरल कैसे पहुंच गईं, और वहां जाकर इतनी बड़ी प्लानिंग कैसे बना ली. हर्षा के मुताबिक, इस पूरी कहानी में कई ऐसी बातें हैं, जो सामान्य नहीं लगतीं.

हर्षा ने जांच की उठाई मांग

उन्होंने ये भी पूछा, कि अगर ये सिर्फ एक पारिवारिक मामला था, तो फिर इतनी बड़ी संख्या में लोग क्यों जुटाए गए. वहां पुलिस और बड़े अधिकारियों को क्यों बुलाया गया. क्या मोनालिसा को सिर्फ अपने घरवालों से ही डर था या फिर उन्हें धर्म के लोगों से भी खतरा महसूस हो रहा था.

हर्षा ने षड़यंत्र की जताई आशंका

हर्षा रिछारिया का कहना है, कि उन्हें इस पूरे मामले में कुछ बड़ा षड़यंत्र नजर आता है. उनके मुताबिक, ये सिर्फ दो लोगों की शादी का मामला नहीं लग रहा, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा मकसद भी हो सकता है. इसलिए जरूरी है, कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच सबके सामने आए.

First published on: Mar 13, 2026 08:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.