---विज्ञापन---

Hansika Motwani B’day: ऐसे हुई थी करियर की शुरूआत, ऋतिक रोशन संग कर चुकी हैं काम

Hansika Motwani Birthday: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) का सिनेमा में बड़ा नाम हैं। वो अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की एक झलक का फैंस को इंतजार रहता हैं। वहीं आज वो अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं और आज सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं […]

Hansika Motwani Birthday: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) का सिनेमा में बड़ा नाम हैं। वो अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की एक झलक का फैंस को इंतजार रहता हैं। वहीं आज वो अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं और आज सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं आज हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।

Hansika wraps up shooting for web series 'MY3'

हंसिका के पिता प्रदीप मोटवानी एक बिजनेसमैन है और उनकी मां मोना मोटवानी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने साल 2000 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। वो टीवी के पॉपुलर शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में नजर आई जिसमें उनको काफी पसंद किया गया और उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली।  एक्ट्रेस हसिंका ने सोन परी’, ‘करिश्मा का करिश्मा’ जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आई।

hansika motwani transformation: [PICS] Remember Karuna from Shaka Laka Boom  Boom? Here's what she looks like now

इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हंसिका फिल्म ‘कोई मिल गया’ में ऋतिक रोशन के साथ भी नजर आई। इन फिल्मों में काम करने के बाद भी उनको बॉलीवुड में ज्यादा पसंद नहीं किया गया जिसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा में काम करने का सोचा।

Hansika Motwani - IMDb

हंसिका ने साउथ फिल्मों में भी काम किया जिसमें ‘वेलायुधम्’, ‘ओरू काल ओरू कनादी’ और ‘सिंघम’ शामिल हैं। इन फिल्मों में फैंस ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती भी लोगों के दिलों को छू गई।

Hansika Motwani - IMDb

हंसिका मोटवानी आज ग्लैमरस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। वो इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी तस्वीरों से नजरें हटाना भी मुश्किल हैं। हंसिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। हालहीं में एक्ट्रेस को लेकर ये भी खबर आई थी कि, वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

First published on: Aug 09, 2022 12:47 PM