Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या दिलजीत दोसांझ का बायकॉट PR का गेम? Sardaar Ji 3 कंट्रोवर्सी के बीच गुरु रंधावा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Guru Randhawa Cryptic Note:  'सरदार जी3' विवाद के बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पीआर टीम को आर्टिस्ट से बड़ा बताया है। सिंगर के पोस्ट से लग रहा है कि वो दिलजीत के बायकॉट की तरफ इशारा कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Sardaar Ji 3 and Guru Randhawa
सरदारजी 3 विवाद (Image Credit: Instagram)

Guru Randhawa Cryptic Note: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी3’ कंट्रोवर्सी के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जैसा ही सब जानते ही हैं कि इस समय पूरा देश फिल्म ‘सरदार जी3’ का विरोध कर रहा है, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किया गया है। भारत और पाकिस्तान विवाद के बीच हानिया को फिल्म में लेने और फिल्म को रिलीज करने से लोग भड़क उठे हैं। इस बीच विवाद के बीच अब गुरु रंधावा ने पीआर टीम को आर्टिस्ट से बड़ा बताया है और भारतीय दर्शकों को बरगलाना को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘डरते किसी से नहीं…’ Sardar Ji 3 विवाद के बीच बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान

---विज्ञापन---

गुरु रंधावा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल 

जाने-माने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लोग दिलजीत दोसांझ और उनकी फिल्म ‘सरदार जी3’ के बायकॉट ट्रेंड से जोड़ रहे हैं। सबसे पहले जानते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है, गुरु रंधावा ने ट्वीट कर लिखा, ‘लाख परदेसी होई अपना देश नहीं भांडी दा जेहरे मुल्क दा खायी उस दा बुरा नहीं मांगी दा। भले ही अब आपकी नागरिकता भारतीय नहीं है लेकिन आप यहीं पैदा हुए हैं, प्लीज इसे याद रखें। इस देश ने महान कलाकारों को जन्म दिया है और हम सभी को इस पर गर्व है। कृपया उस जगह पर गर्व करें जहां आप पैदा हुए हैं। बस एक सलाह है।’

---विज्ञापन---

PR टीम पर गुरु रंधावा ने मारा निशाना 

गुरु रंधावा ने जिस तरह से अपनी मातृभूमि के बारे में सोचने और उसका बुरा ना चाहने की बात लिखी है। गुरु रंधावा ने आगे ट्वीट में पीआर को निशाना साधते हुए लिखा, ‘अब फिर से विवाद शुरू न करें और भारतीयों को बरगलाना शुरू न करें PR कलाकारों से बड़ा है।’ जिस तरह से गुरु रंधावा ने पीआर को आर्टिस्ट से बड़ा बताया है और विवाद शुरू न करने की बात लिखी है, उसे देखकर लगा है कि वो इशारा कर रहे हैं कि दिलजीत दोसांझ का बायकॉट सिर्फ एक पीआर गेम है। वैसे सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं कि ये हानिया आमिर को लेकर मेकर्स और दिलजीत ‘सरदार जी3’  का प्रमोशन ही कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 के विनर्स रिवील, ट्रॉफी थामे Elvish Yadav- Karan Kundrra की तस्वीरें लीक

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2025 01:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola