बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपने बेबाक अंदाज और बयानबाजी को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. वह बीते लंबे वक्त से अपने पति और एक्टर गोविंदा को लेकर तरह-तरह के बयान देती आ रही हैं. इतना ही नहीं वह कई बार उनके अफेयर को लेकर भी बात कर चुकी हैं. हाल ही में वह कई रियलिटी शोज में शिरकत कर चुकी हैं. वह लाफ्टर शेफ्स में पहुंची थी. इन सभी के बीच अब खबर आ रही है कि वह लॉक अप 2 में भी नजर आ सकती हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

लॉक अप 2 का हिस्सा बनेंगी सुनीता आहूजा

दरअसल, लॉक अप 2 को लेकर बताया जा रहा है कि यह रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और इसकी शूटिंग भी जल्द शुरू हो सकती है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लॉक अप 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं. यह उनका पहला रियलिटी शो होने वाला है. कहा जा रहा है कि इस शो के लिए सुनीता ने तैयारी भी शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक इस शो के मेकर्स और सुनीता की ओर से कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है.

---विज्ञापन---

लॉक अप 2 को होस्ट कर सकता है ये स्टार

बता दें कि लॉक अप का पहला सीजन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने होस्ट किया था और इसके विनर मुनव्वर फारूकी रहे थे. हालांकि अब खबर आ रही है कि इस बार कंगना रनौत इसे होस्ट नहीं करने वाली हैं. क्योंकि शेड्यूल के कारण उनके पास इसे होस्ट करने का समय नहीं है. क्योंकि वह इन दिनों क्वीन 2 पर काम कर रही हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि कंगना रनौत की जगह एक्टर अक्षय कुमार इस शो को होस्ट कर सकते हैं. फिलहाल उनसे इसे होस्ट करने को लेकर बातचीत चल रही है.

सुनीता अहूजा लाफ्टर शेफ्स में पहुंची थी

बता दें कि बीते दिनों सुनीता आहूजा लाफ्टर शेफ्स में नजर आईं थी. जहां पर वह 14 साल बाद अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से मिली. इस दौरान कश्मीरा ने सुनीता से माफी भी मांगी और तीनों ने एक दूसरे को गले लगाया. साथ ही यह एपिसोड काफी ज्यादा चर्चा में भी रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कौन है ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली? जिसने बंगाल इलेक्शन में रचा इतिहास

---विज्ञापन---