---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री का वो डायरेक्टर, जिसके साथ गोविंदा ने की हैं 17 फिल्में; सभी हुईं हिट

Govinda News: बॉलीवुड के 'चीची' यानी गोविंदा भले ही आज फिल्मों से दूर हों, लेकिन उन्होंने कई बेहतरीन सुपरहिट फिल्में भी दी हैं. गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर के साथ तो 17 फिल्में बनाईं और लगभग सभी फिल्में हिट हुईं.

Govinda News: 90 के दशक में अगर बॉलीवुड पर किसी का राज चलता था, तो वो थे ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा. उनकी एनर्जी, डांस और गजब की कॉमेडी टाइमिंग ने उन्हें हर घर का चहेता बना दिया था. गोविंदा की कामयाबी के पीछे एक ऐसे डायरेक्टर का हाथ रहा है, जिनके साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. क्या आप जानते हैं कि वह कौन है जिसके साथ गोविंदा ने 17 फिल्में कीं और सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट तोहफे दिए? आइए जानते हैं बॉलीवुड की इस सबसे मजेदार जोड़ी के बारे में…

गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी

बॉलीवुड में एक्टर्स और डायरेक्टर्स की जोड़ियां तो बहुत बनीं, लेकिन डेविड धवन और गोविंदा जैसी बात किसी में नहीं थी. इन्होंने साथ मिलकर 17 फिल्मों में काम किया. हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में डेविड धवन ने गोविंदा की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना सबसे पसंदीदा और ‘आउटस्टैंडिंग’ एक्टर बताया.

---विज्ञापन---

कॉमेडी का नया दौर

1990 की फिल्म ‘स्वर्ग’ से शुरू हुआ यह सिलसिला ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों तक पहुंचा. डेविड धवन जानते थे कि गोविंदा के टैलेंट का इस्तेमाल कैसे करना है. उनकी फिल्मों में सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि गोविंदा का अपना अंदाज़ होता था जो दर्शकों को लोट-पोट कर देता था.

ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड

इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई झंडे गाड़े. 1993 की फिल्म ‘आंखें’ तो ‘ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर’ साबित हुई थी. इसके बाद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों ने यह साबित कर दिया कि जब ये दोनों साथ आते हैं, तो सफलता की गारंटी पक्की होती है.

मुश्किल वक्त में भी हिट

हालांकि इनके सफर में ‘बनारसी बाबू’ या ‘क्यों की… मैं झूठ नहीं बोलता’ जैसी एक-दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी ठंडी रहीं, लेकिन ज्यादातर फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. डेविड धवन ने कपिल के शो में साफ कहा कि गोविंदा जैसा कलाकार मिलना मुश्किल है, जिन्होंने उनकी हर फिल्म में जान फूंक दी.

डेविड की इन 17 फिल्मों में किया गोविंदा ने काम

  1. 1989 – ताकतवर (औसत)
  2. 1990 – स्वर्ग (हिट)
  3. 1992 – शोला और शबनम (हिट)
  4. 1993 – आंखें (ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर)
  5. 1994 – राजा बाबू (सुपर हिट)
  6. 1995 – कुली नंबर 1 (सुपर हिट)
  7. 1996 – साजन चले ससुराल (सुपर हिट)
  8. 1997 – बनारसी बाबू (फ्लॉप)
  9. 1997 – दीवाना मस्ताना (हिट)
  10. 1997 – हीरो नं. 1 (सुपर हिट)
  11. 1998 – बड़े मियां छोटे मियां (हिट)
  12. 1999 – हसीना मान जाएगी (हिट)
  13. 2000 – कुंवारा (औसत से कम)
  14. 2001 – जोड़ी नं. 1 (हिट)
  15. 2001 – क्यों की… मैं झूठ नहीं बोलता (फ्लॉप)
  16. 2003 – एक और एक ग्यारह (औसत)
  17. 2007 – पार्टनर (ब्लॉकबस्टर)

शानदार रिस्पॉन्स

गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया था. इन फिल्मों को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स भी मिला. यही कारण है कि आज भी इन फिल्मों का क्रेज कम नहीं हुआ है. इन 17 फिल्मों में से ज्यादातर हिट और सुपरहिट रहीं. हालांकि एक-दो फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाईं, लेकिन कुल मिलाकर डेविड के साथ गोविंदा का फिल्मी करियर तो बेहतरीन रहा है.

First published on: Mar 15, 2026 06:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.