गोविंदा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. वह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी करने जा रहे हैं. 7 साल बाद वह किसी फिल्म में नजर आएंगे, जिसे लेकर उन्होंने जुलाई में खुद घोषणा की थी. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं. इतना ही नहीं, एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इसको लेकर बयान दिया है कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए. इन सबके बीच दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
दो फिल्मों में गोविंदा संग काम करेंगी कोमल
दरअसल, जब गोविंदा ने अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ का ऐलान किया था, तो उन्होंने इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से भी लोगों को रूबरू कराया था. हाल ही में गोविंदा को एयरपोर्ट पर कोमल के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान गोविंदा ने कोमल को पपराजी से भी मिलवाया, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं. इस बीच यह भी खबर सामने आई है कि कोमल गोविंदा के साथ एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों में काम करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा ‘रूपा’ के अलावा फिल्म ‘दुनियादारी’ पर भी काम कर रहे हैं और इस फिल्म में भी कोमल रानी स्वर्णकार ही उनके साथ नजर आएंगी. हालांकि, गोविंदा ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.
गोविंदा और कोमल की डेटिंग की उड़ रही अफवाह
वहीं, गोविंदा के साथ इस तरह कोमल का नाम जुड़ने के कारण वह लाइमलाइट में आ गई हैं. कोमल इस फिल्म से गोविंदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं, अपनी से आधी उम्र की हसीना के साथ गोविंदा फिल्म में रोमांस करते हुए नजर आएंगे. हालांकि, सोशल मीडिया पर कोमल को लेकर चल रही डेटिंग की खबरों पर गोविंदा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
सुनीता आहूजा ने निकाला गुस्सा
हालांकि, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में चीची की कोमल संग बढ़ रही नजदीकियों को लेकर रिएक्शन दिया था. उन्होंने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, “पिक्चर बननी भी तो चाहिए। प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. बगैर प्रमोशन के ही… क्या बोलने का. बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको. बहुत बुरी बात है. दिमाग खराब हो गया है उसका.”
यह भी पढ़ें- 8 हफ्ते से Netflix पर बवाल काट रही है ये फिल्म, कहानी में कूट-कूट कर भरा है एंटरटेनमेंट