TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Kishore Kumar Birthday: बड़े भाई के जन्मदिन पर छोटे भाई ने कहा दुनिया को अलविदा, अंग्रेजी गानों का भी था शौक

Kishore Kumar Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और गायक किशोर कुमार का आज यानी 4 अगस्त को जन्मदिन (Kishore Kumar Birthday) है। आज भले ही किशोर दा हमारे बीच में न हों लेकिन अपने गानों और फिल्मों के माध्यम से वो आज भी हमारे अंदर जीवित हैं। किशोर ने अपने करियर में लगभग […]

Kishore Kumar Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और गायक किशोर कुमार का आज यानी 4 अगस्त को जन्मदिन (Kishore Kumar Birthday) है। आज भले ही किशोर दा हमारे बीच में न हों लेकिन अपने गानों और फिल्मों के माध्यम से वो आज भी हमारे अंदर जीवित हैं। किशोर ने अपने करियर में लगभग 1500 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। उनका हर गाना हिट रहा है जो आज भी लोगों की जुंबा पर रहते हैं। एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ किशोर कुमार एक लेखक, फिल्म निर्माता और स्क्रीनराइटर भी थे। किशोर कुमार अपनी रील लाइफ के साथ ही अपनी रियल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं। यह भी पढ़ें: Bollywood की ये हिट फिल्में जिनमें नहीं थी कोई हीरोइन, कहानी के दम पर मचाया धमाल

किशोर कुमार की थी 4 बीवियां  (Kishore Kumar Birthday)

4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जन्में किशोर कुमार की रियल लाइफ में काफी उथल पुथल रहती थी। आपको बता दें कि किशोर ने 1 या 2 नहीं बल्कि 4 शादियां की थी। उनकी चौथी पत्नी लीला चंदावरकर थी जो उनसे 20 साल छोटी थीं। किशोर से अलग होने के बाद उन्होंने मिथुन चक्रवती से शादी कर ली।  सिंगर और एक्टर की पहली शादी रुमा घोष दूसरी शादी मधुबाला, तीसरी शादी योगिता बाली और चौथी शादी  लीला चंदावरकर से हुई थी।

बड़े भाई के जन्मदिन के दिन हुआ था निधन

बहुत कम लोग जानते होंगे कि किशोर कुमार का निधन उनके बड़े भाई अशोक कुमार (Ashok Kumar) के जन्मदिन के दिन हुआ था। दरअसल जब किशोर कुमार का निधन हुआ था तब उनकी उम्र मात्र 57 साल थी और उनके बड़े भाई अशोक कुमार का 76वां जन्मदिन था। कहा जाता है कि किशोर कुमार अपने भाई से अधिक पैसे कमाना चाहते थे और उनका ये सपना पूरा हुआ क्योंकि किशोर कुमार 70 और 80 के दशक के सबसे महंगे सिंगर थे।

नहीं ली कभी संगीत की शिक्षा  (Kishore Kumar Birthday)

अपने जमाने के सबसे महंगे सिंगर किशोर कुमार के गाने आज भी फेमस हैं। लोग आज भी उन्हें सुनना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस बेहतरीन सिंगर ने कभी भी संगीत की शिक्षा नहीं ली थी। किशोर कुमार ने अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गाए हैं। यह भी पढ़ें: : बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस लगती हैं सेम टू सेम, फोटो देख कहेंगे OMG मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, किशोर कुमार बचपन में बेहद बेसुरे थे। अशोक कुमार के अनुसार  किशोर कुमार की आवाज किसी फटे हुए बांस की जैसी थी, लेकिन फिल्म जगत में किशोर कुमार ने अपनी जो जगह बनाई उसके बाद इस चीज पर यकीन करना वाकई मुश्किल है।

अंग्रेजी सॉन्ग का भी था शौक  (Kishore Kumar Birthday)

इस बात का जिक्र खुद किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने एक मीडिया बातचीत के दौरान किया है कि उनके पिता किशोर कुमार को अंग्रेजी क्सासिक गानों का भी बहुत शौक था। एक बार तो अमेरिका से वो ढेर सारी 'वेस्टर्न' फिल्मों की कैसेट ले आए’। इसके अलावा अगर वो किसी सिंगर के सबसे बड़े प्रशंसक थे तो वो थे केएल सहगल। किशोर कुमार हमेशा से उनकी तरफ सर्वश्रेष्ठ सिंगर बनना चाहते थे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.