Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Isha Deol को नहीं पसंद आया पापा का लिपलॉक सीन? उम्र को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

Esha Deol On Dharmendra Kissing Scene: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और शबाना के किसिंग सीन पर बेटी ईशा देओल ने कह दी ये बात।

Esha Deol On Dharmendra Kissing Scene: रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani) ने पिछले महीने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में आलिया और रणवीर के काम को तो खूब पसंद किया गया साथ में धर्मेंद्र (Dharmendra) और आलिया का किसिंग सीन चर्चाओं में रहा है। धर्मेंद्र के इस किसिंग सीन को लेकर अब बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पापा के किसिंग सीन पर बेटी ने जूम से बात करते हुए कुछ ऐसा कहा कि…

पापा के किसिंग सीन पर क्या बोली बेटी?  (Esha Deol On Dharmendra Kissing Scene)

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में आलिया और रणवीर के काम की तो सराहना हुई साथ में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अब अपने पापा धर्मेंद्र के इस किसिंग सीन को लेकर उनकी बेटी ईशा देओल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने जूम से बातचीत करते हुए कहा कि, प्यार करने या किस करने पर उम्र की कोई बाधा नहीं होती। ऐसा किसने कहा?

वो बहुत अच्छे हैं और रोमांटिक भी हैं। इस उम्र में भी वो अपनी शायरी के साथ-साथ वो सब भी करेंगे जो वो चाहते हैं। शबाना आजमी के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा कि- शबाना जी शानदार हैं, जया बच्चन (Esha Deol On Dharmendra Kissing Scene) के लिए भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मेरे मन में जया जी के लिए बहुत सॉफ्ट जगह है। करण जौहर ने अद्भुत हैं।

किसिंग सीन के सवाल का दिया ये जवाब

ईशा देओल से पूछे गए सवाल कि, क्या आपने फिल्म को बेटी की तरह देखा या दर्शक की तरह? इस सवाल का ईशा ने जवाब देते हुए कहा- “नहीं! मैंने कई बार ऑडियंस की तरह फिल्म देखी और कई बार बेटी बनकर, क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं। मैं फिल्म को देखना चाहती थी इसलिए देखी।

अपने किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने भी दिया था रिएक्शन

फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना का किसिंग सीन लाइमलाइट में आ गया था। इस पर धर्मेंद्र ने एएनआई से की गई बातचीत में कहा था कि, मेरा मानना है कि मेरे जिन मेरे पिता, दादा और परदादा से आते हैं। हम आगे बढ़ते रहेंगे क्योंकि यह सब हमारे जिन में है। जब एक्टर से इस फिल्म की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि- ‘बहुत है मजा आया’।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here