Live Updates
14:47 (IST) 22 Aug 2026
Entertainment Live News:डॉन 3 के मेकर्स को रणवीर सिंह के पिता ने किया चैलेंज

डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद चल रहा है. जिसके बाद अब इस विवाद में एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी कूद पड़े हैं. उन्होंने फिल्म के मेकर्स के 45 करोड़ के दावों को चैलेंज किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:49 (IST) 22 Aug 2026
Entertainment Live News: 'स्पिरिट' विवाद पर दीपिका पादुकोण ने पुरुषों के अहंकार पर साधा निशाना

दीपिका पादुकोण का स्पिरिट फिल्म के निर्माताओं संग विवाद चल रहा है. एक्ट्रेस के फिल्म से बाहर होने के बाद कई बातें सामने आईं. वहीं, फिल्म का निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया था एक्ट्रेस ने 10 प्रतिशत प्रॉफिट की मांग की थी. वहीं, इन दावों पर अब दीपिका पादुकोण ने रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:34 (IST) 22 Aug 2026
Entertainment News Live: एक्ट्रेस ने बताया किस धर्म को मानते हैं बच्चे

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी और शो ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर ने अपने और कबीर के इंटरफेथ मैरिज और बच्चे के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘हमें सिखाया गया था कि शादियां एक ही जाति में होती हैं. लेकिन जब मैं कबीर से मिली मुझे पता था कि मुझे उनसे ही शादी करनी है.’ पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' को जीनते के बाद सुर्खियों में मिनी माथुर आए दिन किसी न किसी बयान की वजह से सुर्खियों में छाई हैं. मिनी माथुर एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वीजे, राइटर, टीवी होस्ट और डायरेक्टर भी हैं. इसके अलावा, मिनी माथुर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मिनी ने अपने और कबीर के इंटरफेथ मैरिज और बच्चे के बारे में खुलकर बात की. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

क्या है इंटरफेथ मैरिज का सच!

हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में मिनी माथुर ने अपनी इंटरफेथ मैरिज के बारे बात करते हुए कहा, 'कुछ लोगों ने मुझसे कहा, 'हमें नहीं पता था कि आपकी शादी हो चुकी है.' क्योंकि मैंने वीजे कॉम्पिटिशन जीता था. मैं कभी नहीं चाहती थी कि मेरे पासपोर्ट में मेरे पति का नाम हो. मैंने अपना नाम नहीं बदला. मैंने करवा चौथ और हवन करने का फैसला किया है क्योंकि मैं इसी तरह पली-बढ़ी हूं और मेरे माता-पिता के साथ मेरा एक सांस्कृतिक बंधन है. मैं एक माथुर लड़की हूं, रूढ़िवादी माथुर. हमें सिखाया गया था कि शादियां एक ही जाति में होती हैं. लेकिन जब मैं कबीर से मिली मुझे पता था कि मुझे उनसे ही शादी करनी है.'

---विज्ञापन---

कैसे माने एक्ट्रेस के पिता?

मिनी माथुर ने आगे कहा, 'मेरे हमेशा से बहुत सारे मेल फ्रेंड्स रहे हैं और मेरे पापा को इससे कभी कोई परेशानी नहीं हुई. कबीर भी हमारे घर आता था. वह इज़राइल और उज़्बेकिस्तान में अपनी यात्रा और अपने पिता की लिखी गई किताबों के बारे में कहानियां सुनाता था. मेरे पापा कहते थे, 'यह लड़का बहुत संस्कारी लगता है.' वे मुझसे पूछते थे कि 'तुम्हें यह पसंद नहीं है?' मैं कहती थी, 'पापा, वह मुसलमान है. वह खान है. लेकिन पापा ने कहा 'अगर वह खान है तो क्या हुआ? खान और खन्ना में सिर्फ 'ना' का फर्क है. 'ना' लागू नहीं होता, रहने दो.'

क्या है बच्चों का धर्म?

कबीर और मिनी की एक बेटी सैराह और एक बेटा विवान है. मिनी ने अपने बच्चो के धर्म के बारे में कहा, 'मैंने उनके सभी फॉर्म में या तो 'कोई धर्म नहीं' या 'ह्यूमेनिटी' लिखा था. मैं उनसे पूछती थी, 'आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं?' हमारे मंदिर में सभी देवी-देवता है.'

---विज्ञापन---

‘बटवारा 1947’ का कलेक्शन

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बटवारा 1947’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. सैकंड की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 8वें दिन सिर्फ 75 लाख का कलेक्शन किया है. इसकी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 34.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

आवारापन 2 कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 119 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---