इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 इन दिनों चर्चा में है। फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. लोगों को मूवी काफी पसंद आ रही है और वे इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. लेकिन बाद में यह कल्ट क्लासिक साबित हुई. हालांकि, आज हम इस फिल्म के एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शक खूब याद कर रहे हैं.

57 की उम्र में लिवर कैंसर से गई जान

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर अतुल परचुरे की, जो 2007 की आवारापन में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ सूद का रोल अदा किया था. अब फैंस उनके किरदार को आवारापन 2 में काफी मिस कर रहे हैं. हालांकि, एक्टर का करीब दो साल पहले लिवर कैंसर के कारण महज 57 साल की उम्र में निधन हो गया था.

---विज्ञापन---

19 की उम्र में अतुल ने की करियर की शुरुआत

अतुल एक बेहतरीन कलाकार थे. उन्होंने महज 19 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मराठी सिनेमा में डेब्यू किया. वह मराठी फिल्म खिचड़ी में पहली बार नजर आए. इसके बाद उन्होंने 1993 में आई फिल्म बेदर्दी से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग और अहम किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. अतुल ने करीब तीन दशकों तक हिंदी और मराठी सिनेमा में काम किया.

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अतुल

इसके अलावा, अतुल बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने अजय देवगन, शाहरुख खान और सलमान खान के साथ भी काम किया है. वह फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, चोर मचाए शोर, जजंतरम ममंतरम, कलयुग, आवारापन, ऑल द बेस्ट, खट्टा मीठा और बिल्लू बार्बर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अतुल आखिरी बार फिल्म अलीबाबा आणि चाळिशीतले चोर में नजर आए थे. इसके बाद 14 अक्टूबर 2024 को उनका निधन हो गया

---विज्ञापन---

आवारापन 2 ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

वहीं, आवारापन 2 की बात करें तो इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने महज तीन दिनों में भारत में 81.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दुनिया भर में इसने 110.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

यह भी पढ़ें- अखबार की कतरन और एक खौफनाक मर्डर, 8 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर में हर मोड़ पर मिलेगा सस्पेंस

---विज्ञापन---