---विज्ञापन---

48 साल की उम्र में दुल्हन बनने जा रही एकता कपूर! बेटे रवि को मिलने वाले हैं पापा?

Ekta Kapoor: हाल में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप स्टेटस की तरफ इशारा किया है...

Ekta Kapoor Naagin 7 director did wants to marry goes viral on instagram watch
Ekta Kapoor Naagin 7 director did wants to marry goes viral on instagram watch

Ekta Kapoor: टीवी की क्वीन एकता कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि 48 साल की सिंगल मदर एकता कपूर (Ekta Kapoor) जल्द ही शादी रचाने वाली है। जी हां, ऐसा कहा जा रहा है कि दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के घर शहनाई बजने वाली है। अपनी शादी के तरफ इशारा खुद एकता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। हाल में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप स्टेटस की तरफ इशारा किया है।

शादी रचाने वाली हैं 48 साल की एकता!

साझा किए गए इस पोस्ट में रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सवाल पूछा गया है, जिसपर एकता (Ekta Kapoor) ने रिलेशनशिप या सिंगल वाला ऑप्शन चुनने की वजह हाहाहाहा वाला ऑप्शन चुना। इसके बाद सोशल मीडिया पर एकता कपूर के फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि वो जल्द ही शादी कर सकती हैं। हालांकि, एकता कपूर सरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। उनके बेटे का नाम रवि है। 5 साल पहले साल 2019 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनी थीं।

इस एक्टर पर दिल हार बैठी थीं एकता

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि एक जमाने में उन्हें बी-टाउन के पॉपुलर एक्टर चंकी पांडे क्रश था। मगर पापा जितेंद्र की एक शर्त की वजह से एकता ने शादी न करने का फैसला लिया था। एक इंटरव्यू में एकता ने खुलासा किया था कि जब मैं 15 साल की थी तब मुझे शादी और पार्टी करने का बड़ा शौक था। मगर मेरे पापा ने मेरे सामने शर्त रखी और कहा था कि या तो तुम शादी कर लो और खूब पार्टी करो या फिर मेरे अनुसार अभी से काम करना शुरू कर दो। इसके बाद एकता ने वही किया जो उनके पिता चाहते थे।

यह भी पढ़ें- TBMAUJ: ओपनिंग डे पर क्या शाहिद कपूर तोड़ पाएंगे अपनी ही फिल्म’कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड? जानें कैसी रहेगी कमाई

नागिन 7 को लेकर बिजी हैं एकता

वर्कफ्रंट की बात करें तो एकता कपूर इन दिनों अपने सुपरहिट टीवी शो ‘नागिन’के 7वें सीजन को लेकर बिजी हैं। शो के मेन लीड को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागिन 7 के लिए बिग बॉस 17 का हिस्सा रहीं अंकिता लोखंडे को अप्रोच किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस पर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

First published on: Feb 08, 2024 05:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.