Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा? सोलह श्रृंगार कर हर इवेंट में आती हैं नजर, जानें क्या है इसके पीछे का राज

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को अक्सर सोलह श्रृंगार में देखा गया है. वह हमेशा ही सिंदूर लगाए हुए नजर आती हैं. हालांकि लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस के पति का निधन उनकी शादी के कुछ वक्त बाद ही हो गया था. लेकिन फिर भी वो सिंदूर लगाती हैं. जिसपर ज्यादातर लोग कहते हैं कि वह अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं. तो चलिए जानते हैं कि क्या वाकई में वो अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं या फिर इसके पीछे कुछ और सच्चाई है.

Amitabh Bachchan-Rekha (1)
Amitabh Bachchan-Rekha (1)

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भले ही फिल्मों से दूर चल रही हैं, लेकिन 80 से 90 के दशक में उन्होंने इंडस्ट्री पर खूब राज किया है. उन्होंने अपने करियर के दौरान तमाम हिट फिल्मों में काम किया है. रेखा ने उमराव जान, खून भरी मांग, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, जुबैदा, लज्जा, कोई मिल गया, सिलसिला जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.

पति के निधन के बाद भी सिंदूर क्यों लगाती हैं रेखा

रेखा न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर रही हैं. हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं. एक्ट्रेस का नाम तमाम कलाकारों के साथ जोड़ा गया है. लेकिन वह सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन के साथ अफेयर को लेकर खबरों में छाई रहीं है. ऐसे तो रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी की थी. लेकिन मुकेश ने शादी के कुछ महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी. हालांकि उसके बाद भी 71 साल की हो चुकी रेखा सिंदूर लगाती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. लोग कहते हैं कि वह आज भी अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं.

---विज्ञापन---

रेखा और अमिताभ ने सिलसिला में किया था आखिरी बार काम

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा और अमिताभ बच्चन का लंबे वक्त तक अफेयर रहा है. दोनों ने साथ में तमाम फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनका प्यार भी पनपा. हालांकि फिल्म सिलसिला के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. यह अमिताभ और रेखा की आखिरी फिल्म थी और कहा जाता है कि इस फिल्म से कुछ वक्त पहले ही जया को अमिताभ और रेखा के रिश्ते के बारे में पता चला था. बताया जाता है कि जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया था और उन्होंने कहा था कि वह अमिताभ को कभी भी नहीं छोड़ेगी. इसके बाद से अमिताभ और रेखा दोबारा किसी भी फिल्म में साथ नहीं दिखे.

हर इवेंट में सोलह श्रृंगार करके पहुंचती हैं रेखा

हालांकि सालों पहले अलग हुए अमिताभ और रेखा को लेकर आज भी बातें बनती हैं. लोग ये तक कहते हैं कि रेखा अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं. क्योंकि अक्सर ही किसी भी अवॉर्ड फंक्शन, पार्टी, शादी में रेखा को सोलह श्रृंगार में देखा जाता रहा है. वह हमेशा ही फुल मेकअप, लिपस्टिक बिंदी और सिंदूर के साथ नजर आती हैं. जिसके बाद अक्सर सवाल उठते हैं क्या रेखा आज भी अमिताभ से प्यार करती हैं और वो उनके नाम का सिंदूर लगाती हैं. वहीं, रेखा ने भी अपने सिंदूर लगाने को लेकर एक बार खुलासा किया था कि वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं.

आखिर सिंदूर क्यों लगाती हैं रेखा?

रेखा जब एक बार नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए पहुंची थी तो इस दौरान वह सज धज कर खूबसूरत अंदाज में नजर आईं थी. उन्होंने अपने माथे पर सिंदूर भी लगाया हुआ था. तभी उनसे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए पूछा था कि, “आपकी मांग में सिंदूर क्यों है? इसपर उन्होंने कहा था कि, ” मैं जिस शहर से आती हूं, वहां सिंदूर लगाना फैशनेबल है.” तो एक्ट्रेस के इस जवाब से ये साफ जाहिर हो गया कि वह अमिताभ के नाम का सिंदूर नहीं लगाती हैं.

यह भी पढ़ें- Oscar Awards 2026 में बवाल काट रही है Leonardo DiCaprio की ये फिल्म, जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड

First published on: Mar 16, 2026 02:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.