Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीते गुरुवार हमला हो गया। घुसपैठिए ने उनके घर में घुसकर चाकू घोंप सैफ को घायल कर दिया। आनन-फानन में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब डॉक्टरों ने उनकी हालत की ताजा अपडेट्स दिया है। साथ ही बताया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं आखिर किस दिन सैफ वापस अपने घर जा सकेंगे।
सोमवार को मिल सकती है छुट्टी
हमले में घायल हुए सैफ अली खान के हाथ, गले और पीठ में काफी गंभीर चोटें थीं। बीते गुरुवार एक्टर की इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी। उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसे चाकू को निकाला गया। फिलहाल एक्टर खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। बीते शुक्रवार उन्हें आईसीयू से नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं डॉक्टर के मुताबिक सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Aman Jaiswal Death: ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम मशहूर टीवी एक्टर की हादसे में मौत
डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट
लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया, 'बीते शुक्रवार की दोपहर को हमने सैफ को नॉर्मल कमरे में शिफ्ट कर दिया है। अब वो पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। हम उन्हें दो या तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी देने वाले हैं। उनकी सारी सर्जरी पूरी हो चुकी हैं।'
रात 2 बजे हुए था हमला
बता दें बीते गुरुवार को डॉक्टरों ने एक्टर की रीढ़ में फंसे ब्लेड को निकाला। वहीं लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए करीब साढ़े पांच घंटे की सर्जरी की। डॉ. उत्तमानी ने बताया, 'सर्जरी सुबह 5 बजे शुरू की गई और 10.30 बजे तक खत्म की गई। एक्टर पर रात 2 बजे हमला हुआ था। इसमें एक्टर को छह घाव हुए थे।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Knife Attack केस में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, पकड़ा गया शख्स हमलावर नहीं…
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.