---विज्ञापन---

बॉलीवुड की ये यंग हसीनाएं लगती है बिल्कुल पटाखा, अपनी हॉटनेस से मचा रहीं हैं गदर

पूरे देश में इस वक्त दीवाली की रौनक देखने को मिल रही हैं। बाजारों में भीड़ है, लोग शॉपिंग कर रहे हैं और खरीददारी करने में लगे हुए हैं। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है, क्योंकि ये त्योहारों का मौसम है। दीवाली को आम लोग ही नहीं बल्कि हमारे बॉलीवुड सितारे भी बेहद खास […]

Edited By : | Updated: Oct 27, 2019 03:37
Share :

पूरे देश में इस वक्त दीवाली की रौनक देखने को मिल रही हैं। बाजारों में भीड़ है, लोग शॉपिंग कर रहे हैं और खरीददारी करने में लगे हुए हैं। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है, क्योंकि ये त्योहारों का मौसम है। दीवाली को आम लोग ही नहीं बल्कि हमारे बॉलीवुड सितारे भी बेहद खास अंदाज में मनाते हैं। हर कोई दीवाली को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। दीवाली पर जहां दिए जलते हैं तो वहीं पटाखे भी फूटते हैं लेकिन इस बार आप पटाखे नहीं चला पाएंगे। खैर कोई बात नहीं अगर आप इस बार पटाखे नहीं चला पा रहे हैं तो हम आपको बॉलीवुड के पटाखों से मिलवाते हैं। दरअसल बॉलीवुड के पटाखे हमारी बीटाउन ब्यूटीज है, जो अपनी अदाओं से वाकई में बम फोड़ती हैं। आज हम आपको उन यंग हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन दिनों लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं

तारा सुतारिया-

तारा सुतारिया ने इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है। तारा को फिल्मों में करण जौहर ने लॉन्च किया है। तारा ने फिल्म SOTY 2 से डेब्यू किया है। तारा जल्द ही मरजावां में दिखेंगी। लेकिन वो अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के चलते खूब चर्चा में रहती हैं। अपने फैशन और हॉट अंदाज़ से वो लोगों की फेवरेट बनी हुई हैं। 

सारा अली खान- 

बॉलीवुड में सैफ अली खान की लाड़ली सारा अली खान भी लोगों की नजरों में पटाखा बन चुकी हैं। सारा अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल ही नहीं जीत रही हैं बल्कि लोगो ने उन्हें नेशनल कृश भी बता दिया है। सारा भी इस बार हमारी इस लिस्ट में शामिल हैं। सारा ने पिछले साल ही केदारनाथ से डेब्यू किया है। 

जाहन्वी कपूर- 

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर भी इस लिस्ट में जगह बनाती हैं। जाहन्वी कपूर ने पिछले साल धड़क के जरिए डेब्यू किया था। धड़क फिल्म से डेब्यू करने वाली जाहन्वी अब फैशन आइकन बन गई हैं। रेड कारपेट हो या फिर को फोटोशूट जाहन्वी हर तरफ छा ही जाती हैं। जाहन्वी भी लोगों की कृश बनती जा रही हैं और पटाखा बन लोगों के दिलों को किल कर रही हैं। 

अनन्या पांडे-

चंकी पांडे की लाड़ली बेटी अनन्या पांडे ने भी इसी साल बॉलीवुड में कदम रखा है। अनन्या ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद अनन्या लोगों के दिलों पर छा गईं हैं। अनन्या भी यंगस्टर्स में काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब पसंद किया जाता है। दीवाली पटाखों की लिस्ट में अनन्या का नाम भी शुमार है। 

दिशा पटानी- 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का नाम दीवाली पटाखा लिस्ट में ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। दिशा पटानी भी अब छा चुकी हैं। दिशा पटानी अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर दिशा आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दीवाली पटाखा लिस्ट में इस बार इसीलिए दिशा का नाम भी आता है। 


First published on: Oct 27, 2019 03:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.