तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया बॉलीवुड के जाने माने कपल थे. दोनों ही साल 2025 में अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में बने रहे. इतना ही नहीं इस साल वे अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे. उनके ब्रेकअप ने लोगों को हैरान कर दिया. हालांकि ब्रेकअप के तीन महीने बाद अब वीर पहाड़िया की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है.

मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए वीर पहाड़िया

दरअसल, हाल ही में वीर पहाड़िया को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वीर पहाड़िया उस हसीना के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए दिख रहे थे. जिसके बाद वह मिस्ट्री गर्ल सीधे कार में जाकर बैठ जाती है और इसके बाद वीर वहां मौजूद पपराजी से बात करते हैं. उसके बाद वह भी अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं और वह उस हसीना से बात करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि वीर ने सोशल मीडिया पर चल रही अपनी डेटिंग की इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है.

---विज्ञापन---

वीडियो वायरल होने पर लोगों ने किया रिएक्ट

वहीं, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोग इसपर रिएक्ट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, "इतनी जल्दी मूव ऑन कैसे कर लेते हैं लोग. दूसरे यूजर ने लिखा, "तारा सुतारिया खूबसूरत है. वह इससे बेहतर की हकदार है क्योंकि यह लड़का इतनी जल्दी बदल गया और आगे बढ़ गया. अगर कोई प्यार में पड़कर इतनी जल्दी नहीं बदल सकता या आगे नहीं बढ़ सकता, तो यह बहुत बुरा है. एक और यूजर ने लिखा, " क्या वीर को फिर से प्यार मिल गया है? वहीं, कुछ लोगों ने ये भी दावा किया है कि वीर के साथ नजर आने वाली हसीना साजिद नाडियाडवाला की भांजी है आफिया सैय्यद हैं, जो कि उनके साथ नई फिल्म में दिखेंगी. हालांकि अभी तक इसपर कोई अपडेट नहीं आया है.

---विज्ञापन---

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का पूरा मामला

बता दें कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता उस दौरान सुर्खियों में आया था, जब कपल एक साथ एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में पहुंचा था. वहां पर तारा और सिंगर की क्लोजनेस ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था. इतना ही नहीं दोनों के करीब होने पर वहां मौजूद वीर के रिएक्शन के बाद दोनों के रिश्ते पर भी सवाल उठे थे. हालांकि वीर ने इसे एडिटेड वीडियो बताया था और तारा ने इसे फॉल्स नैरेटिव और पेड़ पीआर कहा था. लेकिन इस पूरे विवाद के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं. वहीं, अभी तक तारा और वीर ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- अपूर्वा मखीजा ने किया धर्म का अपमान! काटा पंडित का बांधा कलावा, लोग बोलें- ‘कॉन्सर्ट धर्म से बड़ा..’