Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

तुझे पाकिस्तान आकर… ‘धुरंधर 2’ को लेकर मचा हंगामा, इस एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

'धुरंधर 2' को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज बना हुआ है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई-एक्शन फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच फिल्म के एक एक्टर को जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला...

धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई-एक्शन फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

ट्रेलर के डायलॉग से भड़का विवाद

फिल्म के ट्रेलर ने आते ही धमाका कर दिया था, लेकिन इसकी शुरुआत में दिखाया गया, एक डायलॉग अब परेशानी का कारण बन गया है. ट्रेलर में एक आतंकी किरदार ऐसा बयान देता है, जिसे लेकर लोगों के सेंटिमेंट्स हर्ट हुए हैं. यही वजह है, कि इस किरदार को निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स ने उन्हें अपशब्द कहे, तो कुछ ने जान से मारने तक की धमकी दे डाली.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर मिली धमकियां

विवेक सिन्हा को इंस्टाग्राम पर कई भड़काऊ मैसेज मिले, जिनमें लिखा था, ‘तुझे पाकिस्तान जाकर मारेंगे.’ इस तरह की धमकियों ने मामले को और गंभीर बना दिया है. हालांकि, एक्टर ने इस पूरे मामले को अलग नजरिए से लिया है. उन्होंने इन मैसेजेस को अपनी एक्टिंग की तारीफ बताया और कहा, कि अगर लोग उनके किरदार से इतना इंप्रेस हो रहे हैं, तो इसका मतलब है, कि उन्होंने अपना काम अच्छी तरह किया है.

ऐसा रहा एक्टर का जवाब

हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा, कि उन्हें अंदाजा नहीं था, कि ट्रेलर की शुरुआत उनके डायलॉग से होगी. जब उन्होंने ट्रेलर देखा, तो वो पहले चौंक गए, लेकिन बाद में उन्हें खुशी हुई, कि उनके किरदार ने फिल्म का टोन सेट कर दिया. उन्होंने ये भी बताया, कि शूटिंग के दौरान माहौल काफी नॉर्मल था, और उन्हें नहीं लगा था, कि इस तरह के रिएक्शन्स देखने को मिलेंगे.

क्या असर पड़ेगा फिल्म पर?

इस विवाद के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट कम नहीं हुआ है. बल्कि, इस तरह के विवाद अकसर फिल्मों को और ज्यादा चर्चा में ला देते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा, कि रिलीज के बाद ‘धुरंधर 2’ ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.

First published on: Mar 17, 2026 02:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.