Dhurandhar 2 Premiere Delays: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर को लेकर एक खबर सामने आई हैं. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्रीमियर 18 मार्च 2026 यानी शाम होने वाला है, लेकिन प्रीमियर से पहले ही ये फिल्म एक मुसीबत में फंसती नजर आ रही है. खबर है कि फिल्म के प्रीमियर में थोड़ी देरी हो सकती है. इसका मतलब, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर में देरी क्यों?
वायरल खबरों के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की दूसरे देशों में होने वाली स्क्रीनिंग में लास्ट-मिनट एडिटिंग और कंटेंट डिलीवरी में देरी के चलते कुछ समय के लिए देरी हो सकती है. हालांकि, सिनेमाघरों या फिल्म मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन वेंकी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ अमेरिका में आज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग प्रभावित हो सकती है, क्योंकि लास्ट-मिनट एडिटिंग के कारण फिल्म के दूसरे पार्ट का कंटेंट अभी तक वहां नहीं भेजा गया है.
क्या है पूरा माजरा?
वेंकी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट में लिखा कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर शो इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी सिस्टम से लैस सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए फिल्म की लास्ट फाइलों का समय पर मिलना बहुत जरूरी है. इस पोस्ट में लिखा, ‘इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन प्रीमियर के लिए ठीक रहेंगे, लेकिन हार्ड ड्राइव लोकेशन रद्द किए जा सकते हैं अगर फाइलें कुछ घंटों के अंदर नहीं मिलती हैं तो, और इसकी पूरी संभावना भी है.
फिल्म का टोटल रनटाइम
फिल्म की CBFC रिपोर्ट ऑनलाइन वायरल होने के बाद ही फिल्म के दूसरे पार्ट में किए जा रहे बदलावों की खबरें आई हैं. फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी बोर्ड की तरफ से मेकर्स को फिल्म में 21 बदलावों की सूची दी गई है, जिसमें से 4 काफी बड़े बदलाव हैं. इनमें कुछ वॉयलेंस सीन को छोटा करना शामिल था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC को सौंपी गई फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 51 मिनट था, जिसमें से CBFC ने लगभग 1.3 मिनट की कटौती की है. हालांकि, फिल्म के इंटरनेशनल वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट का ही बताया जा रहा है.