Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 First Half Review: फिल्म शुरु होते ही जमकर एक्शन करते दिखे Ranveer Singh, हमजा का बदला देख कांप उठे फैंस

'धुरंधर 2: द रिवेंज' के प्री-रिलीज शोज 18 मार्च से शुरू हो गए हैं, जिसके बाद से फैंस के रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं, इस बीच फिल्म का फर्स्ट हाफ रिव्यू भी सामने आ चुका है. आइए जानते हैं, क्या कुछ शुरुआती फिल्म में दर्शकों को देखने को मिला.

Dhurandhar 2 First Half Review: 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के प्री-रिलीज शोज 18 मार्च को रखे गए, और अब फिल्म का फर्स्ट हाफ रिव्यू सामने आ चुका है. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था, और शुरुआती रिएक्शन देखकर साफ है, कि मेकर्स ने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है.

शुरुआत से ही हाई-वोल्टेज एक्शन

फिल्म की शुरुआत होते ही Ranveer Singh स्क्रीन पर छा जाते हैं. उनका किरदार जसकीरत सिंह रंगी पहले ही सीन से दमदार एक्शन करता नजर आता है. इंटेंस लुक और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस फैंस को सीट से बांधे रखती है. थिएटर में कई जगह दर्शक सीटी और तालियां बजाते नजर आए.

---विज्ञापन---

इमोशनल बैकस्टोरी से जुड़ता है किरदार

फिल्म का पहला आधा घंटा जसकीरत की बैकस्टोरी पर फोकस करता है. इसमें उनके परिवार के साथ हुए, अत्याचार और उनके अंदर पनपते बदले की भावना को दिखाया गया है. यही इमोशनल एंगल कहानी को मजबूती देता है. रणवीर सिंह ने इस हिस्से में अपनी एक्टिंग से गहरा असर छोड़ा है.

गैंगस्टर दुनिया की झलक और नए ट्विस्ट

कहानी में उत्तर प्रदेश के क्राइम वर्ल्ड की झलक भी देखने को मिलती है, जहां एक हमशक्ल गैंगस्टर का एंगल भी जोड़ा गया है. ये हिस्सा फिल्म में सस्पेंस और इंटरेस्ट बढ़ाता है. रहमान डकैत की मौत के बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, और अरशद पप्पू की एंट्री से माहौल और भी गरम हो जाता है.

जेल से फौजी बनने का सपना

जसकीरत का सपना फौजी बनने का होता है, लेकिन हालात उसे जेल तक पहुंचा देते हैं. यही कॉन्फ्लिक्ट कहानी को आगे बढ़ाता है, और दर्शकों को किरदार के सफर से जोड़ता है. इस हिस्से में इमोशन और एक्शन का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है.

पहले हाफ पर ऑडियंस का रिएक्शन

बहरहाल, फर्स्ट हाफ के बाद ऑडियंस का रिएक्शन काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है. खासतौर पर रणवीर सिंह की एनर्जी, स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीक्वेंस को खूब पसंद किया जा रहा है, तो ये कहा जा सकता है, कि ‘धुरंधर 2’ का पहला हाफ दमदार एक्शन, इमोशन और ट्विस्ट से भरपूर है.

First published on: Mar 18, 2026 07:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.