Dhurandhar 2: बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ‘सुनामी’ बनकर उभरने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि मेकर्स ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अभूतपूर्व फैसला लिया है. अब यह फिल्म देश के कई शहरों में 24 घंटे (Round-the-clock) दिखाई जाएगी. फिल्म को लेकर ऑडियंस के अंदर कितना उत्साह है, इसका अंदाजा तो एडवांस बुकिंग से ही लगाया जा सकता है.
रात 2 और सुबह 4 बजे के शो भी हाउसफुल
आमतौर पर सिनेमाघरों में आखिरी शो आधी रात तक खत्म हो जाते हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के लिए मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों में रात 2 बजे और सुबह 4 बजे के स्पेशल शो रखे गए हैं. यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार है जब किसी फिल्म के लिए रिलीज के पहले ही दिन से 24 घंटे की स्क्रीनिंग का फैसला लिया गया है, क्योंकि सामान्य समय के सभी शो मिनटों में हाउसफुल हो गए.
एडवांस बुकिंग में ‘पठान’ और ‘जवान’ को टक्कर
फिल्म की प्री-सेल ने ट्रेड जगत के विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है. नेशनल चेन्स (PVR, INOX) में टिकटों की बिक्री की रफ्तार इतनी तेज है कि इसकी तुलना ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से की जा रही है. रणवीर सिंह का ‘हमजा’ अवतार देखने के लिए दर्शकों में भारी होड़ मची हुई है.
लगभघ 4 घंटे की अवधि, फिर भी जबरदस्त क्रेज
फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 52 मिनट है, जो काफी लंबा माना जाता है. इसके बावजूद, शो का हाउसफुल होना दिखाता है किदर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है. यह साबित करता है कि अगर कंटेंट और डायरेक्टर आदित्य धर का विजन दमदार हो, तो फिल्म की लंबाई दर्शकों के लिए बाधा नहीं बनती.
‘A’ सर्टिफिकेट और हाई-वोल्टेज एक्शन
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट दिया है, जो इसके गंभीर विषय और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस की पुष्टि करता है. फिल्म में संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकारों की मौजूदगी ने इसे एक प्योर सिनेमाई अनुभव बना दिया है.
पहले दिन 80 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
जिस तरह से शो की संख्या बढ़ाई गई है, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ पहले दिन 70-80 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग कर सकती है. यह फिल्म न केवल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर अग्रसर है, बल्कि बॉलीवुड के लिए कमाई के नए मानक स्थापित कर रही है.