Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ की सफलता ने इस एक्टर के लिए खोला किस्मत का दरवाजा, अब साउथ फिल्म में बनेगा खूंखार विलेन

धुरंधर 2 ने कई एक्टर्स की किस्तम चमका दी है. वहीं, अब इस फिल्म में एक अहम रोल निभाने वाले एक्टर को साउथ फिल्म का ऑफर आया है, जो कि उसमें खूंखार विलेन का किरदार करते हुए नजर आएगा.

Udaybir Sandhu
Udaybir Sandhu

धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे सफल फिल्म बन गई है. 19 मार्च को रिलीज हुई ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों के बाद भी तहलका मचा रहा है और इस मूवी की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां एक ओर फिल्म के पहले पार्ट ने दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे पार्ट ने दुनिया भर में 1680 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. यह मूवी अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब है. धुरंधर 2 ने ना सिर्फ रणवीर सिंह की बल्कि अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना जैसे तमाम स्टार्स की किस्मत बदल दी है. वहीं इस फिल्म का एक और एक्टर है जिसकी किस्मत धुरंधर की सफलता के बाद बदल गई है.

पिंडा के रोल के लिए उदयबीर को मिली तारीफें

दरअसल, रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर में जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी का रोल किया है. वहीं, फिल्म में जसकीरत का बचपन का दोस्त पिंडा होता है जिसका किरदार एक्टर उदयबीर संधू ने निभाया था. इतना ही नहीं फिल्म धुरंधर 2 में उनका एक डायलॉग,” घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी” भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. कुछ मिनट के उनके इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया. उन्हें रणवीर सिंह के साथ कई सींस में भी देखा गया. पिड्डा के इस निगेटिव रोल ने न सिर्फ दर्शकों पर बल्कि इंडस्ट्री के डायरेक्टर एक्टर पर भी असर छोड़ा है और इसके बाद उन्हें एक नई फिल्म ऑफर हो गई है.

---विज्ञापन---

इस साउथ फिल्म में दिखेंगे उदयबीर

साल 2025 में दग्गुबाती वेंकटेश की फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इस फिल्म की सफलता के बाद वेंकेटेश ने त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ मिलाया है. वह दोनों मिलकर कुटुंबम मकान नंबर: 47 – एके 47 फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका ऐलान कुछ महीने पहले किया गया था. फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 में रिलीज होगी. वहीं, हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक ये भी बताया गया है कि धुरंधर के पिंडा यानी कि उदयबीर इस मूवी में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स या फिर उदयबीर की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. लेकिन अगर ये खबर सच होती है, तो उदयबीर के लिए यह एक बड़ा मौका है.

इन फिल्मों में नजर आए थे उदयबीर

बता दें कि उदयबीर धुरंधर से पहले इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वह 2018 की मूवी गोल्ड में भी दिखे थे और इसी से अपने करियर की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें- इजरायल एयर स्ट्राइक में तबाह हुआ इस हसीना का घर! पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

First published on: Apr 11, 2026 03:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.