Thursday, 12 March, 2026

---विज्ञापन---

क्या ‘आरी-आरी’ के बिना अधूरी रहती ‘धुरंधर 2’? जानिए कैसे पुराने गानों को ‘ब्रह्मास्त्र’ बना रहे हैं आदित्य धर

Dhurandhar 2 Aari Aari Song: फिल्म 'धुरंधर 2' के बहाने डायरेक्टर आदित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुराने गानों में आज भी वही दम है. 'आरी आरी' के जरिए उन्होंने न केवल बॉम्बे रॉकर्स की वापसी कराई, बल्कि नॉस्टैल्जिया को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है.

Dhurandhar 2 Aari Aari Song: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया गाना Aari Aari रिलीज हो चुका है, लेकिन क्या आपको याद है जब लोग टीवी पर ‘बॉम्बे रॉकर्स’ का ‘आरी आरी’ सुनकर झूम उठते थे? साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने उसी जादू को फिर से जगा दिया है. डायरेक्टर आदित्य धर, जिन्होंने ‘धुरंधर’ में ‘रंभा हो’ से सबको चौंकाया था, अब ‘आरी आरी’ को अपना ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाकर लौटे हैं. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म की जान है. आखिर क्यों आदित्य धर पुराने गानों के पीछे पड़े हैं. आइए जानते हैं कैसे यह फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रहा है?

पुरानी यादों का ‘एक्शन’ तड़का

आदित्य धर की फिल्मों में एक्शन तो टॉप क्लास होता ही है, लेकिन उनकी फिल्मों की जो सबसे बड़ी ताकत निकलकर आ रही है, वो म्यूजिक का सिलेक्शन भी है. ‘धुरंधर’ में उन्होंने उषा उथुप के ‘रंभा हो’ को जिस तरह इस्तेमाल किया, उसने फिल्म के विलेन ‘हमजा’ के स्वैग को बढ़ा दिया. अब ‘धुरंधर 2’ में उन्होंने ‘आरी आरी’ के साथ वही कमाल दोहराया है.

---विज्ञापन---

वैसे आजकल बॉलीवुड में हर दूसरे दिन एक पुराना गाना रीमिक्स होता है, लेकिन ज्यादातर लोग उसे पसंद नहीं करते. इसकी वजह बिना सिर-पैर का म्यूजिक होता है. लेकिन आदित्य धर यहां अलग खेल खेल रहे हैं. वो गाने को सिर्फ फिल्म में डाल नहीं रहे, बल्कि उसे फिल्म की कहानी का हिस्सा बना रहे हैं. ‘आरी आरी’ की बीट्स जब फिल्म के इंटेंस एक्शन सीन के साथ बजती हैं, तो दर्शक अपनी सीट से उछल पड़ेंगे. यह गाना फिल्म के किरदारों की एनर्जी को मैच करता है.

बॉम्बे रॉकर्स की ‘घर वापसी’

2000 के दशक की शुरुआत में ‘बॉम्बे रॉकर्स’ हर पार्टी की जान हुआ करते थे. नवतेज रेहल और थॉमस सरडॉर्फ की जोड़ी ने जो कमाल तब किया था, आदित्य धर ने उसे दोबारा मुख्यधारा में खींच लाया है. यह एक मास्टरस्ट्रोक है, क्योंकि 90s के बच्चे, जो अब बड़े हो चुके हैं, उन्हें अपना बचपन याद आ गया और नई पीढ़ी यानी Gen-Z को एक नया ‘कूल’ ट्रैक मिल गया. इसे कहते हैं एक तीर से दो शिकार करना.

म्यूजिक ही है ‘ब्रह्मास्त्र’

आदित्य धर बखूबी जानते हैं कि एक धांसू बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की आधी जंग जिता देता है. फिल्म में जब जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) का किरदार स्क्रीन पर आता है और पीछे से ‘आरी आरी’ की परिचित धुन गूंजती है, तो वो सीन यादगार बन जाता है. यहां म्यूजिक एक हथियार (ब्रह्मास्त्र) की तरह काम कर रहा है जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है.

नॉस्टैल्जिया की बढ़ती ताकत

ऑडियंस अक्सर पुरानी चीजों से ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं. आदित्य धर इसी ‘नॉस्टैल्जिया’ को भुना रहे हैं. उन्हें पता है कि अगर वो कोई नया गाना बनाएंगे, तो उसे हिट होने में समय लगेगा, लेकिन अगर वो ‘आरी आरी’ जैसे कल्ट क्लासिक को सही तरीके से पेश करेंगे, तो फिल्म को फ्री में पब्लिसिटी और प्यार मिलेगा.’धुरंधर 2′ के लिए ‘आरी आरी’ सिर्फ एक मार्केटिंग टूल नहीं है, बल्कि यह फिल्म की रूह है. आदित्य धर ने दिखा दिया है कि अगर विजन साफ हो, तो पुराने हीरे को बस थोड़ी पॉलिश करके फिर से चमकाया जा सकता है.

First published on: Mar 12, 2026 03:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.