बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मां बनने को लेकर बात की है। उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए इमोशनल जर्नी को बताया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी, बल्कि एक कठिन और स्ट्रगल भरा सफर रहा। लेकिन इस कठिन दौर के बाद जब उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ को गोद में लिया। उस वक्त वह पल उनके लिए जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बन गया।
प्रेग्नेंसी के लास्ट महीनों में झेल दर्द
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कई अहम बातें शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनके लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। खासकर लास्ट की महीनों में उन्होंने काफी स्ट्रगल झेले और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “प्रेग्नेंसी के आठ-नौ महीनों में मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा।”
क्या है बेटी ‘दुआ’ के नाम की कहानी?
दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने पहले ही नवंबर 2023 में तय कर लिया था कि अगर बेटी हुई तो उसका नाम ‘दुआ’ रखेंगे। दीपिका ने बताया कि यह नाम इसलिए चुना गया क्योंकि वह उनके लिए सच में एक प्रार्थना का उत्तर है। रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया अपनी बेटी के नाम को शेयर किया था। इसके साथ में उन्होंने नाम का मतलब भी समझाया था, “दुआ: जिसका अर्थ है प्रार्थना। क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं।”
मां बनने के बाद बदला नजरिया
दीपिका ने बताया कि मां बनने के बाद उनके लाइफ देखने का नजरिया बदल गया। वह चाहती हैं कि दुआ को एक ऐसा बचपन मिले जिसमें किसी भी तरह की सामाजिक या पारिवारिक अपेक्षाएं न हों। उन्होंने कहा, “मैं उसे उस तरह का बचपन देना चाहती हूं जैसा मुझे मिला था, आजादी और सादगी से भरा हुई लाइफ देना चाहती हूं।” एक्ट्रेस ने बताया कि एक फेमस चेहरा होने के कारण उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार लोगों की निगाहों में रहना पड़ा। लेकिन उन्होंने खुद को संतुलित रखा और नेगेटिव चीजों से दूर रहकर अपने एक्सपीरियंस को पॉसिटिव बनाए रखा।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद फवाद-माहिरा के बयान पर बवाल, AICWA ने भारत विरोधी बयान पर की बैन की मांग
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.