Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Coolie Vs War 2 Advance Booking: रजनीकांत या ऋतिक रोशन, एडवांस बुकिंग में किसकी फिल्म आगे?

Coolie Vs War 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म कुली और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर 2 दोनों की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू हो चुकी है। यहां देखें कौन किससे आगे है?

---विज्ञापन---

Coolie Vs War 2 Advance Booking
Photo Credit- Social Media

Coolie Vs War 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा का सिक्का चल रहा है। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। पहली फिल्म ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 है, जबकि रजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती आंकड़े जो आए हैं, उसमें रजनीकांत की कुली को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। वहीं वॉर 2 को अभी थोड़ा और आगे बढ़ने की जरूरत है। आइए देखें लेटेस्ट आंकड़े…

कुली का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म कुली ने एडवांस बुकिंग में धमाकेदार ओपनिंग ली है। फिल्म ने रिलीज से पहले ताबड़तोड़ टिकट बेचे हैं, जिससे अनुमानित 1.81 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है। वहीं रिजर्व सीटों के साथ कुली ने अनुमानित 5.09 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर फिर दी SOS 2 और Dhadak 2 को पटखनी, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

लोकेश कनगराज की कुली का विदेशों में भी डंका बजता नजर आ रहा है। एडवांस बुकिंग में पहले दिन प्री-सेल्स के साथ इसने 30 करोड़ रुपये की कमाई कर दिखाई है। नॉर्थ अमेरिका में कुली ने अभी से 14.2 लाख डॉलर छाप लिए हैं। इस स्पीड के साथ अगर फिल्म चलती रही तो इंटरनेशनल मार्केट में कुली थलापति विजय की लियो को पीछे छोड़ सकती है।

---विज्ञापन---

वॉर 2 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

14 अगस्त को थिएटरों में कुली को टक्कर देने के लिए यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म वॉर 2 उतर रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में प्री-सेल में कमाई करनी शुरू कर दी है। फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 310,000 डॉलर की कमाई कर ली है। इंडिया में वॉर 2 की एडवांस बुकिंग कल रविवार यानी 10 अगस्त से शुरू होगी। हिंदी के साथ ये फिल्म तेलुगु और तमिल में भी रिलीज हो रही है। 

First published on: Aug 09, 2025 11:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola