---विज्ञापन---

करीबी के निधन से बुरी तरह टूटी Nora Fatehi, Varun Dhawan भी हुए भावुक; बॉलीवुड में शोक की लहर

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. वरुण धवन, तारा सुतारिया, नोरा फतेही समेत कई सेलिब्रिटी के करीबी दोस्त का निधन हो गया है, जिसके इस तरह से जाने के बाद सेलेब्स इमोशनल होकर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

मनोरंजन जगत से सामने आई एक दुखद खबर ने सभी को परेशान कर दिया है. मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है. उनकी मौत की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. कई बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया. लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ मार्से पेड्रोजो काम कर रहे थे, और इस तरह से उनका अचानक जाना हर किसी की आंखों में आंसू दे गया.जिसके बाद से उनके परिवार वालों से लेकर दोस्तों तक हर कोई गहरे सदमे में हैं.

वरुण धवन ने जताया दुख

एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मार्से के साथ एक तस्वीर शेयर की और भावुक शब्दों में उन्हें याद किया. वरुण ने लिखा, ‘आपकी आत्मा को शांति मिले दोस्त. यकीन नहीं हो रहा, कि आप अब हमारे बीच नहीं हैं. ऐसा लगता है, जैसे हम कुछ समय पहले ही साथ शूट कर रहे थे. आप बेहद प्यारे इंसान और साफ दिल के थे.’ उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस भी मार्से को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

नोरा फतेही ने लिखा भावुक नोट

एक्ट्रेस नोरा फतेही इस खबर से बुरी तरह टूट गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावुक नोट शेयर किया. नोरा ने मार्से को अपना भाई और बहुत करीबी दोस्त बताया. उन्होंने लिखा, कि ये खबर सुनकर उनका दिल टूट गया है. नोरा बोलीं, ‘आज मैंने एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है. वो मेरे लिए भाई जैसे थे, और मेरे सफर की शुरुआत से मेरे साथ रहे. जब भी लोग हमें साथ देखते थे, मैं हमेशा हंसती और मुस्कुराती नजर आती थी. हम लगभग हर चीज साथ करते थे.’ उन्होंने आगे लिखा, कि उन्होंने पहले कभी किसी दोस्त को नहीं खोया, और उन्हें समझ नहीं आ रहा, कि इस दर्द को कैसे एक्सेप्ट करें.

तारा सुतारिया ने भी दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मार्से को याद करते हुए, भावुक पोस्ट शेयर किया. तारा ने लिखा, कि उन्होंने करीब 10 साल तक उनके साथ काम किया, और वो हमेशा सेट पर सबसे खुशमिजाज इंसान होते थे. उन्होंने ये भी याद किया, कि जब वो पहली बार उनसे मिली थीं, तब वो उनका पहला फोटोशूट था, और वो काफी शर्मीली थीं. तारा ने लिखा, कि मार्से ने उन्हें हमेशा कॉन्फिडेंट महसूस कराया, और खूबसूरत दिखाया.

कई सितारों के साथ कर चुके थे काम

मार्से पेड्रोजो इंडस्ट्री के जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट थे, और उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था. इनमें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, तृप्ति डिमरी, सुहाना खान और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे शामिल हैं.

बहरहाल, मार्से पेड्रोजो के निधन की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है, और सितारे लगातार उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

First published on: Mar 16, 2026 11:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.