Monday, 2 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Report: सनी देओल की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही रानी मुखर्जी, संडे को दोनों फिल्मों ने कमाए इतने करोड़

Mardaani 3 Vs Border 2: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और यह फिल्म सनी देओल की बॉर्डर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है. दोनों ही फिल्मों ने रविवार को अच्छा कलेक्शन किया है. तो चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 ने रविवार को कितनी कमाई की है.

Mardaani 3, Border 2
Mardaani 3, Border 2

Border 2 Vs Mardaani: सनी देओल स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई है और फिल्म रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है. इस बीच 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हुई है और इस फिल्म ने भी लोगों को खासा इंप्रेस किया है. रानी मुखर्जी की ये फिल्म सनी देओल की मूवी को कड़ी टक्कर दी.हालांकि मर्दानी 3 की रिलीज को अभी महज 3 दिन हुए हैं और बॉर्डर 2 लगातार 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. तो चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन के बारे में.

मर्दानी 3 ने तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज हुई. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 4 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 56.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और मूवी ने 6.34 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म ने तीसरे दिन भी अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 7.25 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने तीन दिनों में 17.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इस मूवी ने 25.1 करोड़ की कमाई कर ली है.

बॉर्डर 2 ने 10 दिनों में कमाए इतने करोड़

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पर नजर डालें तो यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था. मूवी ने 30 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म ने दूसरी दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़, चौथे दिन 59 करोड़, पांचवे दिन 20 करोड़, 6वें दिन 13 करोड़, सातवें दिन 11.25 करोड़, 8वें दिन 10.75 करोड़, 9वें दिन 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. बॉर्डर 2 ने अपने 10वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 10 दिनों में कुल 275.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

मर्दानी 3 में नजर आए ये कलाकार

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 एक क्राइम थ्रिलर है. जिसकी कहानी और हर बार की तरह रानी की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई है. यह साल 2014 की फिल्म मर्दानी का तीसरा पार्ट है. फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला, मल्लिका प्रसाद और मिखेल यावलकर नजर आए हैं. फिल्म का डायरेक्शन अभिराज मिनावाला ने किया है.

बॉर्डर 2 में दिखे ये एक्टर्स

वहीं, बॉर्डर 2 साल 1997 की बॉर्डर की सीक्वल फिल्म है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आए हैं. फिल्म में मोना सिंह, आन्या सिंह और मेधा राणा ने भी अहम भूमिका अदा की है. यह फिल्म भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए बसंतर युद्ध के बारे में है.

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

First published on: Feb 02, 2026 06:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.