Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड की इन 7 सुपरस्टार जोड़ियों के बीच चौकाने वाला ऐज गैप, इसमें भी अमिताभ ‘सिकंदर’

बॉलीवुड में बड़े एक्टर्स के साथ छोटी एक्ट्रेस को फिल्मों में रोमांस करते हुए देखा गया है। इनमें सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' शामिल है जिसमें वह अपने से 31 साल छोटी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

फिल्म सिकंदर के ट्रेलर रिलीज के दौरान सलमान खान और रश्मिका मंदाना की उम्र का काफी तुलना की गई। इस मुद्दे पर सलमान खान ने भी मजेदार तरीके से सभी को जवाब दिया और लोगों का मुंह बंद करा दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां रही हैं जिनमें उम्र का गैप काफी रहा उन्हें पर्दे पर पसंद किया गया। इसमें अमिताभ बच्चन और उनकी एक्ट्रेस के बीच 35 साल का अंतर था। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 जोड़ियों के बारे में।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना

सलमान खान ने हमेशा से ही अपनी उम्र से कई साल छोटी एक्ट्रेस के साथ काम करते आए हैं। उनकी फिल्म ‘राधे’ में वह 28 साल की दिशा पटानी के साथ नजर आए थे जबकि उस वक्त सलमान 55 साल के थे। इससे पहले भी उन्होंने ‘दबंग’ में 23 साल की सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम किया था, जब वह 45 साल के थे। अब वह रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं इसमें वह एक्टर से 31 साल छोटी हैं। दोनों की उम्र के अंतर का उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी

अक्षय कुमार कई यंग एक्ट्रेस के साथ जोड़ी बनाते आए हैं। उनकी फिल्म ‘लक्ष्मी’ में वह 28 साल की कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे, जबकि अक्षय 53 साल के थे। दोनों के बीच में करीब 25 साल की उम्र का अंतर था।

अमिताभ बच्चन और सौंदर्या

अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म ‘सूर्यवंशम’ को आज भी लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। लेकिन इस फिल्म में उनकी जोड़ी 22 साल की सौंदर्या के साथ बनाई गई थी, जबकि बिग बी उस वक्त 57 साल के थे। दोनों के बीच 35 साल की उम्र का अंतर था।

---विज्ञापन---

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा

फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा को कास्ट किया गया था। उस समय शाहरुख 43 साल के थे जबकि अनुष्का ने सिर्फ 20 साल की उम्र में इस फिल्म से डेब्यू किया था। दोनों के बीच 23 साल की उम्र का अंतर था।

अनिल कपूर की यंग एक्ट्रेसेस संग जोड़ी

अनिल कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2005 में आई फिल्म ‘बेवफा’ में वह 49 साल की उम्र में 25 साल की करीना कपूर के अपोजिट दिखे थे। वहीं, साल 2012 में रिलीज हुई ‘रेस 2’ में उन्होंने 36 साल की अमीषा पटेल के साथ रोमांस किया था, जबकि उस वक्त वह 56 साल के थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  लूलिआ वंतूर के साथ कहां घूमने निकले सलमान खान? दोनों का साथ में वीडियो आया सामने

आमिर खान और अनुष्का शर्मा

साल 2014 में रिलीज हुई ‘पीके’ में आमिर खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नजर आई थी। उस वक्त आमिर 49 साल के थे, जबकि अनुष्का सिर्फ 26 साल की थीं। हालांकि, इस पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई और फिल्म सुपरहिट रही। दोनों के बीच 23 साल का फासला था।

---विज्ञापन---

अजय देवगन और सायशा सैगल

साल 2016 में रिलीज हुई ‘शिवाय’ में अजय देवगन ने 19 साल की सायशा सैगल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उस वक्त अजय 49 साल के थे, जिससे दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था।

यह भी पढे़ं: इमरान हाशमी की फिल्म का सलमान की ‘सिकंदर’ से है ये खास कनेक्शन, जानें ‘ग्राउंड जीरो’ कब होगी रिलीज?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 24, 2025 08:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola