Wednesday, 26 February, 2025
Trendingmahakumbh 2025

---विज्ञापन---

John Abraham B’day: बिपाशा नहीं, इस एक्ट्रेस संग शादी करना चाहते थे जॉन अब्राहम, जानें एक्शन हीरो की लव स्टोरी

John Abraham B’day: जॉन अब्राहम (John Abraham) बॉलीवुड के दमदार और बेहतरीन एक्टर है, जो अपने लुक्स और पर्सनैलिटी को लेकर छाए रहते हैं। जॉन अब्राहम जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहे उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन में बने रहे। वहीं आज जॉन अब्राहम अपना 50वां जन्मदिन मना रहे […]

John Abraham B'day
John Abraham B'day

John Abraham B’day: जॉन अब्राहम (John Abraham) बॉलीवुड के दमदार और बेहतरीन एक्टर है, जो अपने लुक्स और पर्सनैलिटी को लेकर छाए रहते हैं। जॉन अब्राहम जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहे उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन में बने रहे। वहीं आज जॉन अब्राहम अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन पर हम आपको उनके अफेयर के बारे में बताएंगे।

और पढ़िए –Birthday Special: रितेश देशमुख के बर्थडे पर पत्नी जेनेलिया ने शेयर किया ‘वेड’ का बीटीएस वीडियो, कैप्शन से लुटाया प्यार

John Abraham And Bipasha Basu Breakup Reason

बिपाशा बसु संग जुड़ा नाम

जॉन अब्राहम (John Abraham) के अफेयर के बारे में जब भी बात होती है तो सबसे पहला नाम बिपाशा बसु (Bipasha Basu) का आता है। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी की लिस्ट में शामिल थी। दोनों को साथ देखकर फैंस एक्साइटेड हो जाते थे। दोनों को साथ देखकर फैंस के चेहरे खिल उठते थे। लेकिन किसी बात की वजह से दोनों में विवाद हुआ और फिर जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु हमेशा के लिए अलग हो गए।

और पढ़िए –Janhvi Kapoor Video: जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट लुक देख छूटी फैंस की हंसी, बोले- ‘ये एयरपोर्ट है या रेड कार्पेट’

Did you know John Abraham wanted to marry Riya Sen? - India Today

रिया के प्यार में दीवाने हुए एक्टर

जॉन अब्राहम (John Abraham) को लेकर ये भी खबर है कि मॉडलिंग के समय एक्टर की मुलाकात एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) से हो गई और वो उनसे शादी भी करना चाहते थे। लेकिन रिया सेन उस वक्त शादी के लिए बिलकुल भी राजी नहीं थी। वो उस दौरान अपना करियर बना रही थी इसलिए रिया सेन ने जॉन अब्राहम से शादी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जाता है कि, जॉन अब्राहम इतना प्यार करते थे कि वो रिया सेन के जानें के बाद काफी टूट गए थे और वो काफी दिनों तक अकेले रहे। फिर एक दिन अचानक जॉन अब्राहम की शादी की खबर आई।

John Abraham reveals how his wife Priya Runchal brings a lot of maturity to their relationship

प्रिया रुंचल संग रचाई शादी

जॉन अब्राहम (John Abraham) के दोनों रिश्ते अधूरे ही रह गए और उनकी जिंदगी में प्रिया रुंचल (Priya Runchal) की एंट्री हो गई। आपको बता दें, प्रिया रुंचल एक जानी-मानी फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल ने साल 2014 में शादी रचाई और आज वो अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) में नजर आएंगे जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

First published on: Dec 17, 2022 03:40 PM