Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वतन के लिए…’, Diljit Dosanjh पर क्यों भड़के Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट? वीडियो हुआ वायरल

दिलजीत दोसांझ पर बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्टर भड़कते दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मूवी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एक्टर के सपोर्ट में उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग भी आए हैं। इस विवाद के बीच बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके पुनीत इस्सर का भी बयान सामने आया है। जहां वो दिलजीत पर जमकर भड़कते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं पुनीत ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Kajol की फिल्म Maa को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की मिलेगी ओपनिंग? जान लें प्रीडिक्शन

---विज्ञापन---

पुनीत का वीडियो वायरल

इंस्टेंट बॉलीवुड के एक वीडियो में पुनीत दिलजीत के मुद्दे पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक देशभक्त हूं और मेरा देश मेरे लिए पहले आता है। दिलजीत ने जब शूटिंग शुरू कि तो माना तब हालात सामान्य थे और तब पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की अनुमति भी थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। वतन के लिए खुद्दारी होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

गुरुओं पर की बात

पुनीत ने आगे कहा कि हमारे गुरुओं ने देश के लिए क्या-क्या किया है। गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा करते हुए अपने परिवार को खो दिया था। गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा करते हुए अपनी जान तक दे दी थी। हमें उनसे सीखना चाहिए और अपने देश के प्रति वफादार बनना चाहिए।

पुनीत ने की इस बयान की आलोचना

बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट ने आगे कहा कि दिलजीत दोसांझ एक अच्छे इंसान हैं लेकिन इस रवैये के लिए मैं उनकी आलोचना करूंगा। दिलजीत का कहना ठीक है कि मैंने इसकी शूटिंग पहले की थी और अब ये हो गया। लेकिन उनका वो बयान गलत लगा जिसमें उन्होंने कहा कि म्यूजिक बंदता है और मुझे फर्क नहीं पड़ता। स्वाभिमान जरूरी है लेकिन देश का गौरव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Prime Video पर महज 1 दिन में ट्रेंड हुई ये सीरीज, पहले 3 सीजन भी रह चुके सुपरहिट

First published on: Jun 27, 2025 08:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola